Faridabad News : भगवान भक्तो के ह्रदय में निवास करते है : श्याम सुंदर भक्तमाली

0
44
God resides in the hearts of devotees: Shyamsundar Bhaktamali
God resides in the hearts of devotees: Shyamsundar Bhaktamali

बल्लभगढ़। गोपाल मंदिर ट्रस्ट जगदीश कॉलोनी द्वारा आयोजित 48 वें मूर्ति स्थापना दिवस पर भक्तमाली श्याम सुंदर शरण महाराज ने भक्त और भगवान के मधुर संबंध को काव्यमय भक्ति भाव से शबरी के प्रसंग से सुनाया। शबरी भीलनी भगवान राम को ह्रदय में निवास कर भक्तिमय होकर रोजाना प्रतीक्षा करती। जिसके परिणाम स्वरुप उसे भगवान के दर्शन हुए। आओ रघुनंदन में भटक रही हु वन वन। तुम कहां छुपे जीवन भर कब मेरी प्यास बुझाओगे भक्ति का ऐसा सुंदर भाव सुनकर कथा में आए सभी कथा प्रेमी मंत्र मुग्ध हो गए शबरी माता ने 10000 वर्ष तपस्या की तब जाकर भगवान के दर्शन हुए कलयुग में भगवान की प्राप्ति के लिए नाम जप को विशेष बताया गया है कलयुग केवल नाम अधारा भगवान को सच्चे हृदय से याद करेंगे भगवान आज भी हमारे हृदय में निवास करते हैं कथा व्यास श्यामसुंदर व चेतन बृजवासी का हरीश नासवा ने माल्याअर्पण कर कर स्वागत किया। मंच संचालन कर रहे डॉक्टर दिनकर ने  सभी भक्त प्रेमियों का धन्यवाद किया। मुख्य पुजारी चेतराम शर्मा द्वारा भगवान की आरती के साथ कथा का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ता पर की फायरिंग, विरोध में लगा डेढ़ घंटे जाम

यह भी पढ़ें: Faridabad news : किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार का ऐतिहासिक कदम : डॉ आनंद शर्मा