Gobind Sagar Lake: गोबिंद सागर झील में अगले महीने से क्रूज, जैटी और मोटर बोट का रोमांच

0
148
Gobind Sagar Lake: गोबिंद सागर झील में अगले महीने से क्रूज, जैटी और मोटर बोट का रोमांच
Gobind Sagar Lake: गोबिंद सागर झील में अगले महीने से क्रूज, जैटी और मोटर बोट का रोमांच

Gobind Sagar Lake : गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के शुरू होने का इंतजार खत्म होने वाला है। अगले महीने से यहां क्रूज, मोटर बोट, जैटी और अन्य वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां का रोमांच शुरू होगा। इसके लिए उपकरण पहुंचना शुरू हो गए हैं। मंडी भराड़ी में मोटर बोट और जैटी पहुंच गई हैं। 15 दिन में पहला 60 सीटर क्रूज भी पहुंच जाएगा। दूसरा क्रूज 120 सीटर का होगा, इसे पहुंचने में समय लगेगा। प्रशासन अगस्त में इसका शुभारंभ सीएम से कराने की तैयारी कर रहा है। मनाली जाने के लिए पर्यटक सबसे पहले हिमाचल के प्रवेश द्वार बिलासपुर में पहुंचते हैं। अब तक बिलासपुर में ऐसी कोई गतिविधियां नहीं थी जो पर्यटकों को यहां रोकती।

अगस्त से गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं। खास बात यह रहेगी कि जैटी, मोटर बोट के साथ यहां सैलानी क्रूज का लुत्फ भी उठाएंगे। क्रूज में गोवा और केरल की तर्ज पर पार्टी कर सकेंगे। स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। झील को कंदरौर से भाखड़ा बांध के 15 किलोमीटर पीछे तक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए अधिसूचित किया गया है। 12 महीने गतिविधियां होंगी। वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए अभी तक रेट तय नहीं हुए हैं। जानकारी के अनुसार जैटी की मिनट के हिसाब से राइड होगी, वहीं इसके लिए पांच मिनट का हजार रुपये शुल्क होगा। अन्य गतिविधियों के शुल्क तय होने के बाद जारी होंगे।

गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के शुरू होने का इंतजार खत्म होने वाला है। अगले महीने से यहां क्रूज, मोटर बोट, जैटी और अन्य वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां का रोमांच शुरू होगा। इसके लिए उपकरण पहुंचना शुरू हो गए हैं। मंडी भराड़ी में मोटर बोट और जैटी पहुंच गई हैं। 15 दिन में पहला 60 सीटर क्रूज भी पहुंच जाएगा। दूसरा क्रूज 120 सीटर का होगा, इसे पहुंचने में समय लगेगा। प्रशासन अगस्त में इसका शुभारंभ सीएम से कराने की तैयारी कर रहा है। मनाली जाने के लिए पर्यटक सबसे पहले हिमाचल के प्रवेश द्वार बिलासपुर में पहुंचते हैं। अब तक बिलासपुर में ऐसी कोई गतिविधियां नहीं थी जो पर्यटकों को यहां रोकती।

अगस्त से गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं। खास बात यह रहेगी कि जैटी, मोटर बोट के साथ यहां सैलानी क्रूज का लुत्फ भी उठाएंगे। क्रूज में गोवा और केरल की तर्ज पर पार्टी कर सकेंगे। स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। झील को कंदरौर से भाखड़ा बांध के 15 किलोमीटर पीछे तक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए अधिसूचित किया गया है। 12 महीने गतिविधियां होंगी। वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए अभी तक रेट तय नहीं हुए हैं। जानकारी के अनुसार जैटी की मिनट के हिसाब से राइड होगी, वहीं इसके लिए पांच मिनट का हजार रुपये शुल्क होगा। अन्य गतिविधियों के शुल्क तय होने के बाद जारी होंगे।
विज्ञापन

कोलबांध भी वाटर स्पोर्ट्स के लिए किया अधिसूचित

कोलबांध जलाशय को भी जल क्रीड़ा गतिविधियों के लिए अधिसूचित कर दिया गया है। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग शिमला के संयुक्त निदेशक ने इसकी अनुमति दी है। कोल बांध सुरक्षा क्षेत्र से कम से कम 5 किलोमीटर दूर मत्स्य विभाग के मत्स्य फार्म के आगे हवानी कोल गांव से ऊपर करीब 35 किलोमीटर की झील में यह गतिविधियां होंगी। इसके लिए वीरवार को जिला उपायुक्त ने बैठक भी की। जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। शर्त होगी कि जो भी फर्म यहां काम करेगी, उसे झील से हुई आय का 25 फीसदी जिला प्रशासन को देना होगा।

झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की शुरुआत अगले अगस्त से शुरू हो जाएगी। उत्तरी भारत में एक साथ किसी भी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों वाले क्षेत्र में चार जेटी एक साथ उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन बिलासपुर में चार जेटी पहुंची हैं। आगामी 15 दिन में पहला क्रूज भी पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री इन गतिविधियों के शुभारंभ के लिए बिलासपुर आएंगे। इसकी तैयारी की जा रही है।