Glute exercise: इन एक्सरसाइज़ की मदद से कीजिए अपने ग्लूट्स को मजबूत

0
58
ग्लूट्स के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए आसान एक्सरसाइज़

Glute exercise: दिनभर बैठकर काम करने से ग्लूट मसल्स कमज़ोर हो जाती हैं। इसका असर ग्लूट्स की अलाइनमेंट पर भी दिखने लगता है। ऐसे में ग्लूट्स को मज़बूत बनाने के लिए व्यायाम बेहद आवश्यक है। इससे न केवल हिप्स में बढ़ने वाले दर्द को कम किया जा सकता है बल्कि शरीर के निचले हिस्से को मज़बूती मिलती है। बट की शेप और स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए की जाने वाली नियमित एक्सरसाइज़ से शरीर के पोश्चर में भी सुधार आने लगता है। जानते हैं कि ग्लूट्स के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए आसान एक्सरसाइज़

1. बट किक एक्सरसाइज़

बट के मसल्स को रिलैक्स रखने के लिए बट किक एक्सरसाइज़ का अभ्यास करें। इस जंपिंग एक्सरसाइज़ को दिनभर में 2 से 3 बार करना आवश्यक है। इससे न केवल लोअर बॉडी को टोन करने में मदद मिलती है बल्कि स्ट्रेंथ बढ़ती है।

2. सिट टू स्टैंड स्क्वाट्स

स्क्वाट्स एक लोअर बॉडी एक्सरसाइज़ है, जिससे ग्लूट्स और कोर मसल्स को मज़बूती मिलती है। इससे पीठ, कमर और घुटनों के दर्द को भी कम किया जा सकता है। दिन में 2 से 3 बार इसका अभ्यास करने से ग्लूटस में लचीलापन बढ़ जाता है।

3. ग्लूट ब्रिज

शरीर के संतुलन को बनाए रखने के लिए ग्लूट ब्रिज का अभ्यास फायदेमंद है। इससे वेटलॉस के साथ साथ मसल्स की स्ट्रैंथ भी बढ़ती है। ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग को मज़बूती प्रदान करने वाली इस एक्सरसाइज़ से लोअर बॉडी को मज़बूती मिलती है।

4. लेटरल बैंडिड वॉक

हिप, फुट और एंक्ल स्टेबीलिटी को बढ़ाने के लिए लेटरल बैंडिड वॉक की जाती है। इससे पैरों में दर्द के अलावा हिप फ्लेकसर्स की समस्या हल हो जाती है। हिप्स में बढ़ने वाली टाइटनेस को कम करने के लिए रोज़ाना इस एक्सरसाइज़ का अभ्यास करें। इसे बैंड की मदद से किया जाता है।