Hisar News: हिसार में प्रेमिका ने जहर खाया, मौत

0
60
हिसार में प्रेमिका ने जहर खाया, मौत
हिसार में प्रेमिका ने जहर खाया, मौत

Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा के हिसार के हांसी में एक प्रेमिका ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। न्यू सुभाष नगर निवासी लड़की के पिता अनिल ने पुलिस को बताया कि वे पब्लिक हेल्थ में ठेकेदारी का काम करते हैं। उसके दो बच्चे हैं- एक लड़का और एक लड़की। लड़के का नाम हर्ष (22) और लकड़ी का निकिता (19) हैं। अनिल ने बताया कि मेरी लड़की निकिता कुछ दिनों से परेशान रह रहीं थी। उन्होंने जब निकिता से परेशानी का कारण पूछा तो उसने बात को टाल दिया। लेकिन जब पिता ने निकिता से बार-बार पूछा तो उसने बताया कि वह धरोली (सफीदों) का रहना वाला अमन से परेशान है। निकिता ने बताया कि अमन ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार अवैध संबंध बनाए। लेकिन बाद में शादी करने से मना दिया। लड़की ने अपने पिता को अमन का नंबर दिया। इसके बाद पिता ने अमन से बात की तो अमन ने उनको धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद पिता ने बेटी को समझाया। उसके बाद लड़की ने अपने पिता को दोपहर 12 बजे स्कूटी से बस स्टैण्ड पर छोड़ा और बाद में वापस घर चली गई। लड़की ने घर जाकर जहर खा लिया। लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।