Girl Missing From Home : संदिग्ध परिस्थितियों में एक लड़की घर से गायब

0
94
संदिग्ध परिस्थितियों में एक लड़की घर से गायब
संदिग्ध परिस्थितियों में एक लड़की घर से गायब

Aaj Samaj (आज समाज), Girl Missing From Home, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
कनीना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। लड़की रात्रि में घर पर सोई हुई थी। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कनीना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की जिसकी उम्र 21 वर्ष है। वह रात्रि को खाना खाकर उनके साथ वाले कमरे में सो रही थी। जब उसने सुबह 5 बजे उठकर देखा तो उसकी लड़की घर पर नहीं मिली। उसने अड़ोस-पड़ोस में लड़की को अपने लेवल पर तलाश किया लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। उसे शक है कि उसकी लड़की को संदीप ने कहीं छुपा कर रखा हुआ है। उसकी लड़की की तलाश की जाए।

यह भी पढ़ें  : Sri Krishna School Sihama के विद्यार्थियों ने मैट्रिक्स ऑलम्पियाड़ में किया उत्कृष्ट प्रर्दशन

यह भी पढ़ें  : Drug Free Haryana अभियान तहत पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी,

Connect With Us: Twitter Facebook