निजी होटल के कमरे में आग लगने से युवती की मौत युवक घायल

0
377
Girl dies in fire, youth injured

इशिका ठाकुर,कुरुक्षेत्र:

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर स्थित होटल कृष्णा महल के रूम नम्बर 202 में आग लगने से होटल में आए युवक सोनू व युवती रीटा झुलस गए। युवती रीटा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक का कुरुक्षेत्र के सरकारी लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुरुक्षेत्र में आज घटना होने की बात सामने आई है जहां कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर स्थित कृष्ण महल होटल में 202 नंबर कमरे में एक युवती की जलने के कारण मौत हो गई जबकि उसका साथी युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कमरे से आई धमाके की आवाज

Girl dies in fire, youth injured

प्रत्यक्षदर्शी पवन कुमार ने बताया कि वह अपने 2 दोस्तों के साथ होटल में गए हुए थे। तभी अचानक वहां पर उनको कुछ धमाके की आवाज सुनाई दी। यह धमाका होटल में ही हुआ था। उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो एक कमरे में आग लगी हुई थी और धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा था। अंदर जाकर देखा तो लड़की नीचे लेटी हुई थी (रीटा) जबकि युवक(सोनू) बेड पर बैठा हुआ था। जो कि बुरे तरीके से झुलसा हुआ था। जलने के कारण लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाते ही मौके पर पंहुची पुलिस

Girl dies in fire, youth injured

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों कैथल जिले के बताए जा रहे हैं । होटल प्रबंधक द्वारा सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लिया और लड़के को उपचार के लिए नागरिक हॉस्पिटल में दाखिल करवाया। उन्होंने बताया कि जितनी भयानक आग लगी हुई है उस हिसाब से लगता है कि यह कोई शार्ट सर्किट या हादसा नहीं है, यह युवक युवती द्वारा आग लगा कर सुसाइड करने की कोशिश की गई है। लेकिन सही सत्य क्या है वह पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा।

दोनों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही पुलिस

होटल प्रबंधक ने इस पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया जबकि पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में ले लिया है और इस मामले में कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस का कोई भी बयान सामने नहीं आया है। पुलिस दोनों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश भी कर रही है। कर्मचारी ने बताया कि हमें जैसे सूचना मिली हम घटनास्थल पर और यहां देखा कि होटल के तीसरी मंजिल में कमरे में आग लगी हुई। आग में झुलसने से लड़की की मौके पर मौत हो गई थी जबकि लड़के की सांसे चल रही थी।