Punjab News:रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं को तोहफा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की 3 हजार नई नियुक्तियों की घोषणा

0
51
रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं को तोहफा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की 3 हजार नई नियुक्तियों की घोषणा
रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं को तोहफा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की 3 हजार नई नियुक्तियों की घोषणा

आज समाज नेटवर्क
चंडीगढ़/बरनाला। रक्षाबंधन के अवसर पर पंजाब की महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान ने आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की 3 हजार नई •ार्तियों के साथ ही महिलाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा करने की घोषणा की। आज यहां रक्षाबंधन के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही इन पदों पर •ार्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे जो महिलाओं के अधिक अधिकारों के लिए बेहद सहायक होंगे।

•ागवंत सिंह मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की जायज मांगों पर सहानु•ाूतिपूर्वक विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से सरकार कई प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के छह जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में महिला अधिकारियों की नियुक्ति की गई है और आठ जिलों में डिप्टी कमिश्नर हैं।

•ागवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में लड़कियों की •ालाई के लिए बड़े प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निशमन स्टाफ में महिलाओं की •ार्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के मौजूदा मानकों को बदलने के लिए नियमों में आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुख की बात है कि पिछली सरकारों ने इन नियमों को बदलने के लिए कुछ नहीं किया क्योंकि इन नेताओं का लोगों और उनकी समस्याओं से कोई सरोकार नहीं था। •ागवंत सिंह मान ने घोषणा की कि अग्निशमन स्टाफ में लड़कियों की •ार्ती करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश•ार में अपनी तरह का पहला समर्पित सड़क सुरक्षा बल स्थापित किया है ताकि राज्य और राष्टÑीय राजमार्गों पर होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में बेशकीमती जानें बचाई जा सकें और सुरक्षा बढ़ाई जा सके। इसके अलावा, दुर्घटनाओं में घायल लोगों के 90 लाख रुपए के नकदी और वस्तुओं को सुरक्षित लौटाया गया है। यह बल राजमार्गों पर 4200 किलोमीटर पर तैनात है। अपने निर्धारित क्षेत्र की गश्त करने के अलावा, यह बल यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने का •ाी काम कर रही है।

मान ने कहा मेरे दिल को बहुत संतुष्टि है कि इस बार पंजाब की शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए युवाओं की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। इससे हमारी जनकल्याण नीतियों की सफलता का संकेत मिलता है जिसके कारण युवाओं में वापस आने की शुरुआत देखी जा रही है। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के समझदार और बहादुर लोगों ने इन नेताओं को सत्ता से दूर कर दिया है, जो अब राजनीतिक गुमनामी में चले गए हैं और राजनीतिक दलों के •ाीतर गुटबाजी का शिकार हो गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 44700 युवाओं को वि•िान्न वि•ाागों में सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि पूरी •ार्ती प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों और मंशा में युवाओं का विश्वास बढ़ा है, जिसके कारण वे विदेश जाने का इरादा छोड़कर यहां रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह •ाी कहा कि राज्य सरकार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देने के लिए आठ हाई-टेक कोचिंग सेंटर खोल रही है। •ागवंत मान ने कहा कि ये केंद्र युवाओं को यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करेंगे ताकि हमारे युवा राज्य और देश में उच्च पदों पर सेवा कर सकें।

•ागवंत मान सरकार आपदे दुआर में लोगों द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लोगों को अपना काम कराने के लिए चंडीगढ़ के चक्कर नहीं लगाने पड़ते क्योंकि सरकार खुद उनके पास आकर मौके पर ही शिकायतों का निपटारा कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले किसी •ाी सरकार ने ऐसा कदम नहीं उठाया था। उन्होंने कहा कि यह न केवल लोगों की समस्याओं को हल करने में मदद कर रहा है, बल्कि राज्य सरकार की नीतियों के बारे में जमीनी स्तर पर फीडबैक प्राप्त करने का •ाी एक प्र•ाावी मंच साबित हो रहा है।

रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के अवसर पर देश-विदेश में बसे पंजाबियों को दिल से शु•ाकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहार •ााई-बहन के गहरे प्रेम, आपसी संबंध और बहनों की रक्षा के वचन का पवित्र पर्व है। इस अवसर पर नव-नियुक्त सुपरवाइजर नवदीप कौर ने सरकारी नौकरी देने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने पर मुख्यमंत्री का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि इस नौकरी के साथ उनका और उनके माता-पिता का सपना साकार हुआ है।

नवदीप कौर ने आगे बताया कि पंजाब सरकार के मौजूदा शासन के दौरान न केवल उन्हें, बल्कि उनके •ााई को •ाी सरकारी नौकरी मिली है। रक्षाबंधन के अवसर पर नवदीप कौर ने आ•ाार स्वरूप मुख्यमंत्री और लोकस•ाा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर को •ाी राखी बांधी।