गाजियाबाद/नोएडा। गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने शनिवार को बताया लॉक डाउन पूर्व की भांति जारी रहेगा। लोग घरों में रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें। लोगों को जरुरत की सभी चीजों की आपूर्ति मिलती रहेगी। सब्जी की दुकानों के लिए दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है जबकि किराना की दुकानें शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। दवा की दुकानें और डेरी खुली रहेंगी। दूसरी ओर गौतमबुध नगर के जिलाधिकारी ने हॉटस्पॉट को बांटा 3 हिस्सों में बांट दिया है। सबसे खतरनाक क्षेत्रों को रेड जोन में रखा गया है। उससे कम खतरनाक को ओरेंज और सामान्य क्षेत्रों को ग्रीन में रखा गया है। रेड ज़ोन में 17,ओरेंज ज़ोन में 13 और ग्रीन ज़ोन में 10 एरिया शामिल किए गए हैं। क्षेत्रों का चयन पॉजिटिव केस की संख्या के हिसाब से किया गया है।