Ghaziabad News : चिकित्सा सेवाओं अंतर्राष्टीय सहयोग के लिए गाजियाबाद में जुटे 13 देशों के प्रतिनिधि 

0
117
Representatives from 13 countries gathered in Ghaziabad for international cooperation in medical services
अफ्रीका - कौशांबी ‌स्थित यशोदा हॉस्पिटल में एशिया कोलैबोरेशन कांग्रेस में शामिल प्रतिनिधि

(Ghaziabad News )गाजियाबाद। चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अंतर्राष्टीय स्तर पर विशेषज्ञता और संसाधनों की साझेदारी और बेहतर करने के कौशांबी ‌स्थित यशोदा हॉस्पिटल की मेजबान में अफ्रीका- एशिया कोलैबोरेशन कांग्रेस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल 13 देशों के 45 प्रतिनिधियों ने ‌शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान इस बात पर विस्तार से चर्चा हुई कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेह‌तर सामंजस्य के जरिए कैसे रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम किया जाए। अफ्रीकी – एशियाई देशों की इस कांग्रेस में भारत के साथ केन्या, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण सूडान, तंजानिया, युगांडा, डीआर कांगो, इथियोपिया, मोजांबिक, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और बांग्लादेश की भागीदारी रही।  प्रतिनिधियों ने यशोदा हॉस्पिटल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं का भी जायजा लिया ।

यशोदा हॉस्पिटल में  अफ्रीका – ए‌शिया कोलैबोरेशन कॉंग्रेस का आयोजन हुआ

यशोदा सुपर ‌स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डा. पीएन अरोड़ा ने कहा कि इतने बड़े आायोजन की मेजबानी हमारे लिए गौरव और हर्ष का विषय है। अफ्रीकी- एशियाई देशों के साथ इस कार्यक्रम को आयोजन दोनो महाद्वीपों को और नजदीक लाने का काम करेगा। इस आयोजन के सहारे हम अपनी विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं को पूरी दुनिया के सामने लाने के कामयाब होंगे। चिकित्सा विशेषज्ञता और संसाधनों की साझेदारी का रास्ता निकालने वाला यह कार्यक्रम चिकित्सा क्षेत्र में मील का पत्थर स‌ाबित होगा। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स की प्रबंध निदेशक डॉ. उपासना अरोड़ा ने इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता बताया। उन्होंने कहा इस कांग्रेस ने हमें अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया है। ‌हॉ‌स्पिटल के निदेशक और एचपीआई के महानिदेशक गिरधर ज्ञानी ने चिकित्सा क्षेत्र में इस कांग्रेस के दीर्घकालिक अनुकूल प्रभावों पर प्रकाश डाला।

हेल्थियंस के निदेशक अभिक मोइत्रा ने कहा – यह आयोजन स्वास्थ्य सेवा में सहयोग की शक्ति का प्रमाण है। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक साथ लाकर हम विश्वस्तरीय मरीज देखभाल की दिशा में बढ़ रहे हैं। कॉंग्रेस में शामिल प्रतिनिधियों ने कहा, “अफ्रीका एशिया मेडिकल कोलैबोरेशन कॉंग्रेस विचारों के आदान-प्रदान, विशेषज्ञता साझा करने और नई साझेदारियों के निर्माण के लिए एक उल्लेखनीय मंच रहा है। डॉक्टरों की प्रतिबद्धता और विशेषज्ञता वास्तव में प्रेरणादायक थी। हम स्वास्थ्य सेवा मानकों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सहयोग और आपसी समर्थन की उम्मीद करते हैं।”

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : बिलासपुर में 3 एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का पीला पंजा

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : हरियाणा कमेटी के स्पोकसमैन अजराना ने लाव लश्कर समेत थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन

 यह भी पढ़ें: Bhiwani News : सीबीएलयू में छात्रावास निर्माण के लिए बजट आवंटन हेतु एबीवीपी ने वित्त मंत्री को सौंपा मांगपत्र