Ghaziabad News : सर्किल रेट के आधार पर संपत्ति कर मंजूर नहीं ः राजेंद्र त्यागी

0
7
Property tax based on circle rate is not acceptable: Rajendra Tyagi
प्रेसवार्ता को संबोधित करते भाजपा नेता और पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी, साथ में अन्य

(Ghaziabad News) गाजियाबाद। पांच बार के भाजपा के नगर निगम पार्षद, गाजियाबाद नगर निगम के पूर्व उप-नेता भाजपा पार्षद दल, पूर्व जीडीए बोर्ड सदस्य, पूर्व महामंत्री महानगर भाजपा, पूर्व प्रदेश मंत्री – स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ , भाजपा राजेंद्र त्यागी ने नगर निगम पर मनमाने तरीके से हाऊस टैक्स वसूले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखित शिकायत भेजी है। मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र को उन्होंने बुधवार को मीडिया के साथ साझा किया। इस मौके पर प्रेसवार्ता में उनके साथ भाजपा के ही पूर्व पार्षद और जीडीए बोर्ड सदस्य हिमांशु मित्तल भी प्रेसवार्ता में मौजूद रहे।

पांच बार के पार्षद और भाजपा नेता ने नगर निगम पर मनमानी का आरोप लगाया

राजेंद्र त्यागी का कहना है कि नगर निगम की आय बढ़ाने के नाम पर मनमाने तरीके से नगर निगम ने डीएम सर्किल रेट पर हाऊस लगाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा डीएम सर्किल रेट के आधार पर हाऊस टैक्स लगाए जाने से वर्तमान टैक्स में तीन से चार गुना बढोत्तरी हो जाएगी। इतनी बढोत्तरी को किसी भी सूरत में न्याय संगत नहीं माना जा सकता।इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सभी दस्तोवेजों के साथ लिखित शिकायत भी भेजी है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र पर पूर्व पार्षद जीडीए बोर्ड के सदस्य हिमांशु मित्तल के भी हस्ताक्षर हैं। दोनों पूर्व पार्षदों के साथ प्रेसवार्ता में आरडब्ल्यूए फेडरेशन ऑफ गाजियाबाद के अध्यक्ष कर्नल टीपी त्यागी,  एसो‌सिए्रसन औद्योगिक क्षेत्र साउथ साइड जीटी रोड से महेश अग्रवाल और कविनगर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक गुप्ता भी मौजूद रहे। आरडब्ल्यूए और औद्योगिक क्षेत्र ‌एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने जन हित के इस मुद्दे को आंदोलन बनाने की बात कहते हुए राजेंद्र त्यागी का खुला समर्थन किया है।

कहा, किसी भी हाल में डीएम सर्किल से रेट के आधार पर नहीं लगने देंगे टैक्स

पूर्व पार्षद हिमांशु मित्तल ने हर साल सितंबर तक टैक्स जमा करने वालों को 20 प्रतिशत छूट को जुलाई तक समेटने का विरोध किया। उन्होंने बताया – नगर निगम गाजियाबाद की ओर से शासनादेश के आधार पर ही यह छूट गृह स्वामियों को दी जाती है। यह छूट अधिकारियों के रहमोकरम पर नहीं मिलती। 7 जून, 2022 की बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया था कि सितंबर माह तक टैक्स जमा करने पर 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी। बिना बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव रखे यह समय सीमा घटाकर जुलाई तक कर दी गई है, जो सरासर गलत और नगर निगम सदन की अवमानना है।

श्री त्यागी ने कहा कि मामले में पार्टी स्तर पर सांसद और विधायकों के सामने भी यह मुद्दा रखा गया है, उन्होंने मामले में मेयर सुनीता दयाल से बात कर नगर निगम बोर्ड के जरिए दखल की बात कह‌ी है। श्री त्यागी ने शिकायत की प्रतिलिपि सभी संबंधित अधिकारियों के साथ मेयर को भी भेजी गई है। पार्षदों से इस संबंध में बात की जाएगी। उन्हें इस बात के लिए कहा जाएगा कि नगर निगम सदन में प्रस्ताव रखवाकर संपत्ति कर की विसंगतियों को दूर कराने का प्रयास करें। श्री त्यागी ने कहा किसी भी हाल में नगर निगम को मनमाने तरीके से वसूली नहीं करने दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो हम नगर निगम के खिलाफ कोर्ट भी जाएंगे।

राजेंद्र त्यागी का कहना है कि नगर निगम अधिकारी डीएम सर्किल रेट के आधार पर हाऊस टैक्स वसूले जाने के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई बताते हैं, जबकि वास्तव में ऐसा हैं नहीं। 27 अक्टूबर, 2023 को इस संबंध में नगर आयुक्त को शासन से मिले पत्र की प्रतिलिपि भी उन्होंने अपने शिकायती पत्र के साथ संलग्न की है, जिसमें शासन ने विंदु संख्या तीन में कहा है कि उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम में उल्लेखित प्राविधानों में प्रदत्त अधिकारों के दृष्टिगत स्वस्तर से नियमानुसार संपत्ति कर की न्यूनतम मासिक किराया दर निर्धारित करने का कष्ट करें। आरडब्ल्यूए फेडरेशन ऑफ गाजियाबाद के अध्यक्ष कर्नल टीपी त्यागी ने कहा – फेडरेशन मनमाने तरीके से संपत्ति कर वसूले जाने का पुरजोर विरोध करती है और इस संबंध में राजेंद्र त्यागी का समर्थन करती है।

यह भी पढ़ें: Jind News: दो साल से बनी समस्या का एक  घंटे में हुआ समाधान

 यह भी पढ़ें: Jind News : कम मतदान वाले पोलिंग स्टेशनों पर चलेगा जागरूकता अभियान

 यह भी पढ़ें: Jind News : हलकी बारिश ने दी लोगों को उमसभरी गर्मी से निजात

SHARE