Ghaziabad News : घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपाइयों ने निकाली तिंरगा यात्रा बाइक रैली

0
40
BJP members took out Tiranga Yatra bike rally for Ghar Tiranga Abhiyan
(Ghaziabad News) गाजियाबाद। हर घर तिंरगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त 2024 दिन रविवार को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजीव शर्मा के मार्गदर्शन तथा भाजपा महानगर युवा मोर्चा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा बाईक रैली का आयोजन किया गया।
तिंरगा यात्रा रामलीला मैदान घंटाघर से शुरू होकर एमएमजी जिला चिकित्सालय मेन रोड से होते हुए हापुड़ मोड़ ठाकुर द्वारा टी प्वाइंट से मुड़कर पुराने बस स्टैंड पुल के नीचे से होकर संतोष हॉस्पिटल, मालीवाड़ा चौराहा, अंबेडकर रोड कालका गड़ी चौक से चौधरी मोड़ होते हुए आरओबी पुल के होकर प्रताप विहार में पहुंचकर धारा कॉलेज पर सम्पन्न हुई। तिंरगा यात्रा सम्पन्न होने पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किए किया और कहा कि सभी अपने अपने घर पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लगाएंगे और उसकी सेल्फी पोस्ट करेगें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप, केकक्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया,सांसद अतुल गर्ग, बलदेव राज शर्मा, युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंद्र सोम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, सरदार एसपी सिंह, अशोक मोंगा, विजय मोहन, अनिल स्वामी आदि मौजूद रहे। तिरंगा रैली शहर विधानसभा में भारत माता की जय का नारा लगाते हुए बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। उक्त कार्यक्रम में शहर विधानसभा के मंडल सहित अन्य मंडल, मोर्चा टीम, बूथ स्तर तक के पदाधिकारी, महानगर भाजपा कार्यकर्ता , पार्षद एवं आम नागरिक ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीयता का जागरण करने का संकल्प लिया। साथ ही देश की आजादी का अमृत महोत्सव को मनाते हुए सभी से अपने-अपने घरों तिरंगा फहराने की अपील की। तिंरगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा साढ़े चार करोड़ तिरंगे झंडे में सजकर उत्तरप्रदेश देश भक्ति का एक अलग जज्बा पैदा करेगा। हर घर तिंरगा से देश देश प्रेम की भावना से जुड़ेगा। सांसद अतुल गर्ग ने कहा देश के प्रधानमंत्री ने जब 2014 में देश वासियों से देश प्रेम राष्ट्र भक्ति के लिए तिंरगा ध्वज अपने घर पर लगाने का आह्वान किया था तभी से देश वासियों के मन में देश प्रेम और राष्ट्र भक्ति की भावना का और इजाफा हुआ है। आज हर घर तिंरगा अभियान, तिंरगा यात्रा के माध्यम से सभी देश वासी जुड़कर अलगाववादी और राष्ट्रद्रोही ताकतों को आईना दिखाने का काम करते हैं। हर घर तिंरगा राष्ट्र की ताकत और एकजुटता का प्रर्दशन है।  भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने नगर व क्षेत्रवासियों से अपने अपने घरों में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा लगाने का आह्वान किया।
तिंरगा यात्रा में प्रमुख रूप से हर घर तिंरगा महानगर संयोजक पप्पू पहलवान, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, सह संयोजक पंकज भारद्वाज, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज यादव, एससी मोर्चा अध्यक्ष अमित कल्याणी, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, धीरज शर्मा, संजय रावत, पप्पू नागर, जमालु सिद्दकी,महिला मोर्चा संयोजक उदिता त्यागी, मोनिका पंडिता, रनिता सिंह, ऋचा भदौरिया, हर्षा हजेला, पूनम सिंह, वीरेंद्र सारस्वत, प्रतीक माथुर आदि मौजूद रहे।