Geetmala Kala Manch
आज समाज डिजिटल, कुरुक्षेत्र :
Geetmala Kala Manch : गीतमाला कला मंच कुरुक्षेत्र की ओर से सलारपुर रोड़ स्थित प्रेरणा वृद्ध आश्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कला मंच के सदस्यों ने वृद्धों के सम्मान में रसपूर्ण गीतों का गुलदस्ता पेश किया। मंच की संस्थापक डॉ. पूनम गासो ने बताया कि आश्रम में रह रहे वृद्ध हमारे मां-बाप के तरह आदरणीय हैं।
माता-पिता पृथ्वी पर भगवान का रूप

माता-पिता पृथ्वी पर भगवान का रूप हैं। उन्होंने कहा कि मंच ने निर्णय लिया है कि आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के जीवन में सकारात्मकता और खुशियां भरने के लिए नियमित रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष जयभगवान सिंगला व मुख्य अतिथि रेणु खुग्गर को कला मंच के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। विशेष रूप से पधारे पूर्व आयुक्त टी.के.शर्मा जी को कलाकारों द्वारा सम्मानित किया गया। अंबर थानेसरी ने सफल मंच- संचालन किया।
इस अवसर पर मस्ती भरा रंग जमाया

इस अवसर पर कैप्टन गुरमेल सिंह,एच.एस.ओबेरॉय,गुरमीत सिंह, डॉ.देवेंद्र खुराना,तरुण, एडवोकेट विजय कुमार, रमेश अरोड़ा, संगीता, पूजा सरदाना, डॉ विनीता अरोड़ा, बलदेव सिंह मेहरोक ,ईश्वर वर्मा, डॉ. राजीव अत्रि, राजेश अत्रि,विकास शर्मा ने गीत व भजन प्रस्तुत कर माहौल में मस्ती भरा रंग जमाया।
Geetmala Kala Manch
Also Read : अंबाला में 3 हैंड ग्रेनेड बरामद 3 Hand Grenades Found In Ambala