Geeta Manishi Swami Gyananand Maharaj : पदयात्रा से मिलता है पुण्य : स्वामी ज्ञानानंद महाराज 

0
150
Geeta Manishi Swami Gyananand Maharaj
Aaj Samaj (आज समाज),Geeta Manishi Swami Gyananand Maharaj,पानीपत :पदयात्रा से पुण्य मिलता है। यह विचार गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहे। वृंदावन ट्रस्ट पानीपत द्वारा आगामी 17 मार्च को चुलकाना धाम यात्रा के लिए स्वामी ज्ञानानंद महाराज को निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पदयात्रा श्याम प्रभु के लिए हमें श्याम प्रभु के अंतर्मन से जोड़ती है। यात्री भगत जब एक कदम श्याम प्रभु की ओर बढ़ते हैं तो वह श्याम प्रभु से उसकी ओर से नजदीकियां बढ़ती है। महाराज ने कहा कि वह स्वयं भी यथा संभव पदयात्रा करेंगे। वृंदावन ट्रस्ट की ओर से आयोजित यात्रा में पैदल भाग लेंगे। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा गीता की धरती कुरुक्षेत्र श्री कृष्ण कृपा धाम से पानीपत वासियों को आशीर्वाद दिया।

पानीपत वासियों की देशभक्ति धर्म भक्ति, श्याम भक्ति विश्व में प्रसिद्ध है

उन्होंने कहा कि पानीपत वासियों की देशभक्ति धर्म भक्ति, श्याम भक्ति विश्व में प्रसिद्ध है। वृंदावन ट्रस्ट पिछले एक दशक से कृष्ण भक्ति में सराबोर है, जनपद के लाखों लोगों को भक्ति के मार्ग से जोड़ने का काम किया है। आने वाली 17 मार्च की पदयात्रा भी इस उद्देश्य के लिए सराहनीय कदम है। वृंदावन ट्रस्ट के महासचिव हरीश बंसल व वरिष्ठ सदस्य संजय शॉल वाले ने महाराज को पानीपत वासियों की ओर से निमंत्रण दिया और उन्होंने कहा कि वृंदावन ट्रस्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड यात्रियों को यूनिक आईडी दी जाएगी, जिससे उनको प्रसाद, तुलसी जी का प्रसाद, 56 भोग का प्रसाद, व 11 भंडारों में सुगमता से सेवाएं प्राप्त हो सके। इस अवसर पर जोगिंदर कुंदर, बलदेव गांधी ने कहा कि यात्रियों का कंफर्ट लेवल बनाए रखना वृंदावन ट्रस्ट का परम कर्तव्य है।  जिसके लिए लगभग 1100 सेवक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आईटी संयोजक रविंद्र मल्होत्रा ने यात्रा के जनसंपर्क को महाराज के समक्ष रखा।