FARIDABAD NEWS: यूनिवर्सिटी में 300 छात्रों को यातायात नियमों की दी जानकारी किया जागरुक

0
103
:मानव रचना यूनिर्वसिर्टी में छात्रों को यातायात पुलिस जागरूक करते हुए। आज समाज

फरीदाबाद न्यूज (आज समाज) :  यातायात पुलिस द्वारा मानव रचना यूनिवर्सिटी में छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया है। यातायात निरीक्षक ग्रेटर फरीदाबाद ने यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए छात्रों को बताया कि सडक़ सुरक्षा और यातायात नियम सभी लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए महत्वपूर्ण हैं, सडक़ों पर होने वाले दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए हमें यातायात नियमों का पालन करने चाहिए।
उन्होंने बताया कि सडक़ दुर्घटनाओं का सीधा असर हमारे जीवन पड़ता है। यातायात नियमों का पालन करना सुरक्षित यात्रा का महत्वपूर्ण पहलू है। इसलिए वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए, वाहन को निर्धारित गति पर ही चलाना चाहिए, निर्धारित आयु से कम को वाहन नही चलाना चाहिए। इसके साथ ही नशे की हालत में वाहन नही चलाने चाहिए। ट्रैफिक नियमों जैसे कि ट्रैफिक सिग्नल का पालन, लेन ड्राइविंग, उच्च गुणवत्ता वाले हेलमेट का उपयोग करने इत्यादि के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया गया। आमजन को सडक़ दुर्घटना से बचने के लिए वाहनों के तकनीकी मानकों का पालन करना चाहिए। यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों और वाहन चालकों को सडक़ सुरक्षा एवं नियमों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है ताकि सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाकर यातायात को प्रभाशाली रूप प्रदान किया जा सके। सडक़ सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। नियमों का पालन करते हुए सडक़ पर सभी वाहनों को सुरक्षित रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।