Kurukshetra News: पंजाब में 43 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी, हरियाणा की भाजपा सरकार रूस-यूक्रेन भेज रही: भगवंत मान

0
64
भगवंत मान
भगवंत मान

Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा में कुरूक्षेत्र के पिहोवा अनाज मंडी में अअढ की बदलाव रैली हो रही है। जिसमें पहुंचे पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि हमने 43 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इसमें किसी से एक रुपया तो दूर, चाय का कप तक नहीं पिया। इसके उलट हरियाणा की इखढ सरकार युवाओं को जंग के बीच रूस-यूक्रेन भेज रही है। हरियाणा में पहली बार आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके लिए पार्टी पूरे राज्य में 12 अगस्त तक 45 रैलियां करेगी। जिसमें जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और सीएम भगवंत मान शामिल होंगे।