Garlic oil : लहसुन के तेल से मिलेगी जोड़ों के दर्द में राहत

0
158
Garlic oil

Garlic oil : बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, सूजन और अकड़न होना काफी आम बात है। भारत में सदियों से गंभीर से गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक उपायों का प्रयोग किया जा रहा है। आयुर्वेद में कई समस्याओं का इलाज है, जिसमें जोड़ों में होने वाली दर्द की परेशानी भी शामिल है। जोड़ों में होने वाली दर्द की परेशानी को कम करने के लिए आयुर्वेदिक तेल का प्रयोग करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

आयुर्वेदिक दर्द निवारक तेल दर्द और सूजन को दूर करने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको खास तरह की आयुर्वेदिक तेल की रेसिपी बताएंगे, जिससे आप जोड़ों में होने वाली दर्द की परेशानी को कम कर सकते हैं। इस खास तरह के आयुर्वेदिक तेल को घर पर तैयार करना बहुत ही आसान है। इस लेख में हम आपको लहसुन के तेल बनाने की रेसिपी बताएंगे।

लहसुन के तेल से जोड़ों के दर्द को करें गायब

जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए घर पर लहसुन का तेल तैयार कर सकते हैं। यह भारत में इस्तेमाल होने वाला सबसे आम तेल है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, दर्द निवारक, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों में होने वाली सूजन की परेशानी को कम कर सकते हैं। इसे आप घर पर बहुत ही आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस तेल की रेसिपी-

घर पर कैसे तैयार करें लहसुन तेल

आवश्यक सामग्री
लहसुन की कली – 3-4
सरसों के तेल – 2 बड़े चम्मच

विधि

सबसे पहले सरसों के तेल को गर्म करें, इसमें लहसुन की कलियों को छीलकर डालें और करीब 3 से 5 मिनट तक सुनहरा होने तक भुन लें। आप इसमें थोड़ी सी लाल मिर्च भी मिला सकते हैं। तैयार तेल को दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे जोड़ों में होने वाली दर्द की शिकायत को दूर किया जा सकता है।