Sonipat News:सोनीपत में गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां ने गलती ने कीटनाशक निगला

0
95
सोनीपत में गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां ने गलती ने कीटनाशक निगला
सोनीपत में गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां ने गलती ने कीटनाशक निगला

Sonipat News (आज समाज) सोनीपत: हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां की बुधवार को मौत हो गई। गैंगस्टर की मां ने घर में गलती से जहरीला पदार्थ पी लिया। गंभीर हालत में उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन निजी अस्पताल से शव को सिविल अस्पताल ले गए। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि जठेड़ी की मां कमला पिछले काफी समय से बीमार थी। वह जठेड़ी की शादी में भी बीमार ही थी। बुधवार को वह प्लाट पर थी। दवा का समय हो गया था। बीमारी के चलते उसने धोखे से दवाई समझकर कीटनाशक दवा खा ली थी। जिससे उसकी मौत हो गई। मां के संस्कार के लिए काला जठेड़ी तिहाड़ जेल से बाहर आ सकता है। काला जठेड़ी फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 30 से ज्यादा मामले दर्ज है। इनमें हत्या, फिरौती, रंगदारी, हत्या का प्रयास जैसे मामले शामिल है। काला जठेड़ी को 30 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। उस पर दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र कंट्रोल आफ आगेर्नाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगाया हुआ है। काला जठेड़ी को लॉरेंस बिश्नोई का खास माना जाता है। वह हरियाणा में सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव का रहने वाला है। लंबे समय से अपराध जगत से जुड़े संदीप उर्फ काला जठेड़ी पर पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले 7 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अलावा कई राज्यों की पुलिस उसे ढूंढ रही थी। हालांकि उसे स्पेशल सेल ने ही गिरफ्तार किया था।