Ludhiana Crime News : गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर दी पुलिस को चुनौती

0
14
गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर दी पुलिस को चुनौती
गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर दी पुलिस को चुनौती

कहा अभी लुधियाना में ही हूं, अगर पत्नी पर दर्ज केस को पुलिस रद्द करती है तो आत्मसमपर्ण को तैयार

Ludhiana Crime News (आज समाज), लुधियाना : गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस की तरफ से चलाई गई मुहिम के बाद कई गैंगस्टर पंजाब छोड़ चुके हैं या फिर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने को मजबूर हो गए हैं। महानगर के गैंगस्टर सागर न्यूटन का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने कमिश्नरेट पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।

साथ ही साथ पुलिस को खुली चुनौती दी है कि वह अभी भी लुधियाना में ही है। सागर न्यूटन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला झूठा दर्ज किया है। अगर पुलिस उसकी पत्नी के खिलाफ मामले को रद्द करती है तो वह आत्मसमर्पण कर देगा। नहीं तो वह हथियार भी उठाएगा और वारदातें भी करेगा। अंत में पुलिस ने उसका एनकाउंटर करना ही है।

पुलिस पर लगाया आरोप

सागर न्यूटन ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि विरोधी पार्टियों से पैसे लेने के बाद उसकी पत्नी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। उसकी जिंदगी बर्बाद करने में पुलिस का सबसे बड़ा हाथ है। सागर ने विडियो वायरल कर पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर उसकी जिंदगी बर्बाद हुई तो वह किसी की जिंदगी भी अच्छी नहीं रहने देगा। गैंगस्टर सागर न्यूटन के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस लगातार दबिश दे रही

पुलिस सागर न्यूटन की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। विडियो के अनुसार सागर ने कहा कि मैं विडियो के जरिए सिर्फ इतनी बात रखना चाहता हूं कि जो मैंने अपराध किया था उसके मुताबिक मेरे ऊपर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ। न्यूटन ने कहा कि वह अपने बच्चे और पत्नी के कारण सुधर रहा था। इसी वजह वह पंजाब से बाहर रह रहा था।

उसने यह अपराध की दुनिया छोड़नी थी। जब वह जेल जाता था तो उसकी पत्नी घर पर बच्चों को संभालती थी लेकिन अब पुलिस ने उसकी पत्नी पर झूठा हत्या का मामला दर्ज किया है। पिछले 4 दिन से उसे थाना दुगरी में गिरफ्तार किया हुआ है। पुलिस कमिश्नर ने उसके साथ गलत किया है, उसकी पूरी जिंदगी खराब कर दी है। वह अभी भी लुधियाना में ही घूम रहा है।

अगर उसकी पत्नी पर डाले गए झूठे पर्चे रद्द किए जाए तो वह पुलिस के सामने पेश होने के लिए भी तैयार है। एसीपी गुरइकबाल सिंह ने बताया कि महिला के घर में घुसकर जो हमला किया गया था उस मामले में सागर की पत्नी भी शामिल थी। महिला की मौत हो गई और उसके बाद इस मामले में सूचना मिलने के बाद सागर की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। सागर द्वारा लगाए सभी आरोप गलत हैं, पुलिस उसकी तलाश में है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

SHARE