पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी
Delhi Crime News (आज समाज), नई दिल्ली। पिछले काफी समय से दिल्ली मेट्रो में केबल चोरी की वारदात सामने आ रही थी। लेकिन चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों का कोई पता नहीं चल पा रहा था। इन वारदात से दिल्ली मेट्रो को लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है। वहीं कहते हैं कि चोर कितना भी शातिर क्यों न हो वो पकड़ा जरूर जाता है। इस मामले में भी दिल्ली पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए मेट्रो से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पटाक्षेप कर ही दिया। पुलिस ने चोरी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में स्पाइडरमैन नामक शख्स को भी गिरफ्तार किया है।
यह बोले पुलिस अधिकारी
संयुक्त सीपी ट्रांसपोर्ट रेंज विजय सिंह ने बताया, हमने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य 3 की तलाश जारी है। हाल ही में की गई 4 शिकायतों पर काम किया गया है। उन्होंने बताया कि चार मामलों में दो जनकपुरी और दो आजादपुर मेट्रो पुलिस स्टेशन के हैं। ये चोर पहले ट्रैक की रेकी करते थे। इन्हें जिन इलाके में लगता था कि ये चढ़ सकते हैं, उन्हें पहचानते थे और कई लोगों की मदद से वहां जाकर तार की कटिंग करते थे। महिंद्रा बोलेरो का इस्तेमाल इसमें होता था। इसे भी बरामद किया गया है। केबल की चोरी करना मुश्किल होता है। इससे ट्रेन सेवाएं भी बाधित होती है। कई बार चोरी के बाद ट्रेन सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
केबल चोरी के कारण मेट्रो सेवाएं हुई थी बाधित
उन्होंने कहा कि हाल ही में आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर केबल चोरी के बाद मेट्रो सेवाएं बाधित नहीं हुई थी। वहीं मोती नगर से केबल चोरी हुई थी, तब मेट्रो सेवाएं छह-सात घंटे की सेवाएं बाधित हुई थी। हमने पिछले केस में जिसे केबल बेचे गए थे, उसके डीलर को पकड़ा गया था। उन्हें पता था कि केबल में कॉपर होता है और इसे निकालकर और पिघलाकर कई सामान बनाए जा सकते हैं और इसे बेचा जा सकता है। उनसे पूछताछ की गई थी और इससे कई जानकारी सामने आई थी।
ये भी पढ़ें : Delhi News Update : नहीं थम रही आप विधायक की मुश्किलें
ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : दिल्ली में एसआईटी करेगी भ्रष्टाचार के मामलों की जांच