Ganesh Chaturthi decoration: गणेश चतुर्थी पर घर डेकोरेशन के लिए कुछ आईडिया

0
185

Ganesh Chaturthi decoration: गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े घूम- धान से मनाया जाता है। गणेश महोत्सव 10 दिनों तक चलता है और लोग अपनी सुविधा के अनुसार 3 दिन या 10 दिन के लिए गणपति को लेकर आते हैं, और विधि-विधान से उनका पूजन करते हैं। वही इस त्योहार का शुरुआत होते ही लोग घर की सजावट का भी खास ख्याल रखते है। चलिए जानते है कैसे आप अपने घर को गणेश चतुर्थी पर बिना किसी खर्च के आसानी से सजा सकते हैं।

ईको फ्रेंडली सजावट

गणपति पर फूलों का सजावटसबसे अच्छा और सबसे पसंदीदा सजावट है। अधिकतर लोग गणपति के त्योहार पर अपने घर को फूलों से सजाते हैं। इसके अलावा आप कागज की मदद से भी गणपति पर अपने घर को सजा सकते है। बता दे की कागज की मदद से आप फूल बना सकते हैं, और उससे अपने घर को सजा सकते है।

रंगीन पेपर से करें सजावट

रंगीन पेपर से आप गणपति पर काफी अच्छा सजावट कर सकते है। रंगीन पेपर की मदद से आप फूल, तितलियों और छतरियों जैसे कुछ डिजाइन बना सकते हैं। जो आपके घर सजाने में काफी ज्यादा काम आएंगा। दीवार के हैंगिंग और माला घर सजाने में काम आते है। रंगीन पेपर की मदद से आप इसे आसानी से बना सकते है।

गुब्बारों से करें गणपति सजावट

गणपति पर घर को सजाने के लिए आप गुब्बारों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन गुब्बारों की मदद से आप अपने पूरे घर को एक अलग लुक दे सकते हैं।

सिंपल डेकोरेशन

अगर आप अपने घर को सिंपल डेकोरेशन के साथ गणपति पर सजाना चाहते है, तो आप अपने घर में कैंडल लगा सकते हैं। साथ ही आप फूलों की मदद से थोड़ी सी सजावट करें, जिससे आपका घर सिंपल डेकोरेशन के बाद भी काफी खूबसूरत लगेगा।

गेंदे के फूलों से सजावट

गेंदे के फूलों सबसे सस्ता होता है। यह आसानी से बाजार में मिल जाता है। इसकी मदद से आप अपने घर को सजा सकते है। आप गेंदे के फूलों का उपयोग मोदक के रूप में कर सकते हैं, जो गणपति बप्पा का पसंदीदा भोजन है और गणपति बप्पा को बीच मे रख सकते है।