Former Sikkim Minister R C Poudyal: सिक्किम के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल का शव पश्चिम बंगाल में नहर से बरामद

0
129
Former Sikkim Minister R C Poudyal सिक्किम के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल का शव पश्चिम बंगाल में नहर से बरामद
Former Sikkim Minister R C Poudyal : सिक्किम के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल का शव पश्चिम बंगाल में नहर से बरामद

Former Sikkim Minister Body Found In West Bngal Canal, (आज समाज), गंगटोक: सिक्किम के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल बीते 9 दिन से लापता थे और अब उनका शव पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के पास एक नहर में से मिला है। वह 80 वर्ष के थे। सिक्किम सरकार ने पौड्याल की तलाश के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। पुलिस के अनुसार पौड्याल का शव मंगलवार को सिलिगुड़ी के फुलबारी में तीस्ता नहर में तैरता हुआ मिला।

घड़ी और कपड़ों से हुई शव की पहचान

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया संदेह है कि शव तीस्ता नदी के ऊपरी हिस्से से बहकर आया होगा। घड़ी और कपड़ों से शव की पहचान हुई। आरसी पौड्याल सात जुलाई को पाकयोंग जिले के अपने गृहनगर छोटा सिंगताम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। उनकी तलाश के लिए एसआईटी बनाई थी। मौत की जांच जारी है। पौड्याल सिक्किम विधानसभा में डिप्टी स्पीकर रहे और बाद में राज्य के वन मंत्री बने।

मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने आरसी पौड्याल की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, मैं स्वर्गीय श्री आरसी पौड्याल ज्यू के आकस्मिक निधन से बहुत व्यथित हूं। वह एक प्रतिष्ठित वरिष्ठ राजनीतिक नेता थे। उन्होंने सिक्किम सरकार में मंत्री के रूप में विभिन्न पदों पर बेहतर काम किया था। वह झुलके गम पार्टी के नेता थे।

पौड्याल ने की थी राइजिंग सन पार्टी की स्थापना

70 और 80 के दशक के अंत में हिमालयी राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में आरसी पौड्याल एक महत्वपूर्ण शख्सियत माने जाते थे। उन्होंने राइजिंग सन पार्टी की स्थापना की थी। पौड्याल को सिक्किम की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिशीलता की गहरी समझ के लिए भी जाना जाता था।