Karnal News: पूर्व विधायक ने ठोका हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर दावा

0
11
पूर्व विधायक ने ठोका हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर दावा
Karnal News: पूर्व विधायक ने ठोका हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर दावा

शमशेर गोगी ने तीन साल के लिए अध्यक्ष बनाने की रखी मांग
Karnal News ( आज समाज) करनाल: विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर भी घमासान मचा हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि विस चुनाव में हार के बाद से ही कांग्रेस हाईकमान हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से उदयभान की छुट्टी कर सकता है। कयास लगा जा रहे है कि उदयभान की जगह कांग्रेस हाईकमान सिरसा से सांसद कुमारी सैजला को हरियाणा कांग्रेस का प्रधान बना सकता है। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा झज्जर से विधायक गीता भुक्कल को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपना चाहता है। इसी बीच असंध से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक ने भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए दावा ठोक दिया है।

शमशेर गोगी का कहना है कि उन्हें 3 साल के लिए प्रदेशाध्यक्ष बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम फेस नेता को कभी भी प्रदेशाध्यक्ष नहीं बनान चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष केवल उस व्यक्ति को बनान चाहिए जो केवल पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। इसलिए उसे प्रदेशाध्यक्ष पद बनान चाहिए। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया है। अब जमीनी स्तर से कार्य शुरू करना होगा। संगठन का निर्माण करना होगा। पूरे हरियाणा में रैलियां व जनसभाएं करनी होगी। बेशक अभी चुनाव बहुत दूर है पर तैयारी तो शुरू करनी होगी। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने पर गोगी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि बड़े लीडरों के पार्टी छोड़ने से बहुत नुकसान हुआ है। पहले किरण चौधरी ने पार्टी छोड़ी तो कितना बड़ा नुकसान हुआ। पार्टी हाईकमान और हरियाणा लीडरशिप को भी अपने कार्यकलापों पर विचार करना चाहिए।

सैलजा के करीबी है गोगी

हरियाणा कांग्रेस के प्रधान पद के लिए दावेदारी जताने वाले गोगी सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा के करीबी है। वह 2019 में असंध से विधायक बने थे। हालांकि इस चुनाव में वह हार गए। उन्होंने अपनी व कांग्रेस की हार के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया था।

यह भी पढ़ें : Karmayogi Saptah: पीएम मोदी आज करेंगे नेशनल लर्निंग वीक की शुरुआत