Former minister Ram Bilas Sharma : तीन प्रदेशों में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत साबित करता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है : प्रो.रामबिलास शर्मा

0
153
तीन प्रदेशों में भाजपा की शानदार जीत पर खुशी मना कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा।
तीन प्रदेशों में भाजपा की शानदार जीत पर खुशी मना कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा।
  •  पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने तीन प्रदेशों में भाजपा की जीत पर ढ़ोल नगाड़ों पर नाच कर व कार्यकर्ताओं को लड्डू खिला किया खुशी का इजहार
  • देश की जनता का कांग्रेस से भरोसा उठ गया है : प्रो. रामबिलास शर्मा

Aaj Samaj (आज समाज),Former minister Ram Bilas Sharma,नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ : तीन राज्यों में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत साबित करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उक्त बातें हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने स्थानीय भगवान परशुराम चौक पर भाजपा को मिले जनादेश पर लड्डू बांट खुशी जाहिर करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहीं। श्री शर्मा चुनाव परिणामों की स्थिति का समाचार टीवी पर देख कार्यकर्ताओं के जुलूस के साथ आजाद चौक पर पहुंचकर लड्डू बांटे। ढ़ोल नगाड़ों पर कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने नाच कर भाजपा की जीत पर खुशी जाहीर की। श्री शर्मा ने कहा कि देश की जनता ने मध्यप्रदेश, राजस्थान व छतीशगढ़ में एक बार फिर भाजपा पर भरोसा किया है।

तीन प्रदेशों में भाजपा की शानदार जीत पर भगवान परशुराम चौक पर लोगों को लड्डू खिला खुशी मनाते पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा।
तीन प्रदेशों में भाजपा की शानदार जीत पर भगवान परशुराम चौक पर लोगों को लड्डू खिला खुशी मनाते पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा।

कांग्रेस की परिवारवाद नीति के खिलाफ वोट दिया है उन्होंने कहा कि देश की जनता का कांग्रेस से भरोसा उठ गया है यही कारण है कि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की पार्टी है। भाजपा जनता हित के लिए काम कर रही है भविष्य में भी करेगी देश में एक समय ऐसा आएगा कि कांग्रेस का नामोनिशान खत्म हो जाएगा भारत का कोई भी नागरिक कांग्रेस का नाम नहीं लेगा। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तीन राज्यों में भाजपा को मिली शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी का नजारा देखने को मिला कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को गले लग बधाई दी व जमकर आतीश बाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र यादव, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, लक्ष्मीचंद चौहान, चेयरमैन रमेश सैनी, मण्डल अध्यक्ष विवेक खैरवाल, कुलदीप शर्मा, दिनेश यादव, सतबीर भैरु, नवीन शर्मा, पार्षद अशोक सैनी, संजय राठी, देवेंद्र सैनी, हरेराम खन्ना, अमित पाली, राजू कौशिक, नरेश चेयरमैन, मनोज मोदी, सूर्यप्रकाश कौशिक, शिवम् जांगड़ा, कैलाश सैनी, बाबू लाल खेडीवाला, राधाकृष्ण मक्कड़, तुलसीराम झगड़ोली, ऋषि सोनी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रामबिलास शर्मा ने चुनाव परिणामों से पहले ही महेंद्रगढ़ मीडिया से बात करते हुए भविष्यवाणी की थी की तीन राज्यों में भाजपा की जीत होंगी। आज फिर से उनकी भविष्यवाणी ठीक साबित हुई है इससे पहले भी उन्होंने कई बार इस तरह की भविष्यवाणी की है जो ठीक साबित हुई है।

यह भी पढ़ें  : Tantra Vidya : तंत्र विद्या ने ली चौगामा गांव के संदीप की जान, पूरा गांव पहुंचा जिला सचिवालय करनाल, दीवाली पर यमुना से मिला था शव

यह भी पढ़ें  : Bus Caught Fire :चलती बस में स्पार्क, लगी आग, 15 मिनट में जल कर हुई सवाह।

Connect With Us: Twitter Facebook