Rohtak News: सोनिया गांधी से मिले हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा

0
136
सोनिया गांधी से मिले हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा
सोनिया गांधी से मिले हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Rohtak News (आज समाज) रोहतक: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की और लोकसभा चुनाव परिणामों पर मंथन किया। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चचार्एं हैं। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर भी अहम माना जा रहा है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि लोकसभा चुनाव के जो रिजल्ट आए हैं, उनको लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा हरियाणा में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उनको लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। साथ ही सेहत के बारे में जाना गया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वे मिलते रहते हैं, उनके साथ राजनीतिक चचार्एं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में चुनाव के लिए तैयार है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर कहा कि यह चिंता की बात है। इससे सख्ती से निपटना चाहिए। उन्होंने हरियाणा के विधानसभा चुनाव पर कहा कि 36 बिरादरी ने बदलाव का मन बना लिया है और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होंगे तो सरकार कांग्रेस पार्टी की बनेगी। इसके लोकसभा चुनाव में भी साफ संकेत मिल गए।