चुनाव में भाजपा ने उक्त आवास को शीशमहल की संज्ञा देकर बनाया था चुनावी मुद्दा
Delhi News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का सरकारी आवास जल्द ही गेस्ट हाउस के रूप में तबदील होगा। आपको बता दें कि इस सरकारी बंगले को भाजपा ने शीशमहल की संज्ञा देते हुए पूर्व सीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में आप के खिलाफ जो मुख्य मुद्दे उठाए थे उनमें से एक मुद्दा इस सरकारी आवास का भी था। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगला अब दिल्ली सरकार का गेस्ट हाउस बन सकता है।
अब यह योजना बनाई जा रही
इस गेस्ट हाउस में सरकारी कार्यक्रम आयोजित होंगे और आने वाले अधिकारियों को रहने की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। नॉर्थ दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके में स्थित यह टाइप टप्प्प् बंगला, 9 साल तक केजरीवाल का घर रहा। अब दिल्ली सरकार इसे स्टेट गेस्ट हाउस बनाने का प्रस्ताव लेकर आई है। दिल्ली में फिलहाल कोई स्टेट गेस्ट हाउस नहीं है। 1996 में मदन लाल खुराना के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद 33, शामनाथ मार्ग को कुछ महीनों के लिए स्टेट गेस्ट हाउस बनाया गया था। उसके बाद से दिल्ली में ऐसी कोई सुविधा नहीं है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने उपराज्यपाल को लिखा था पत्र
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस हफ्ते की शुरूआत में दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को पत्र लिखा था। उन्होंने 6, फ्लैग स्टाफ रोड बंगले में मिलाए गए अन्य बंगलों को अलग करने का अनुरोध किया था। यह बंगला 20,000 वर्ग मीटर से अधिक में फैला हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए मुख्यमंत्री इस बंगले में नहीं रहेंगे। यह बंगला 2015 से अक्टूबर 2024 तक केजरीवाल का घर था।
उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर इसे खाली कर दिया था। 2022 की एक लीक हुई रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि केजरीवाल सरकार ने इस बंगले के नवीनीकरण पर 33.66 करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह शुरूआती अनुमान 7.91 करोड़ रुपये से लगभग 245: अधिक था। बीजेपी ने इस मुद्दे का इस्तेमाल केजरीवाल को एक ऐसे नेता के रूप में चित्रित करने के लिए किया जो अपनी जड़ों को भूलकर विलासिता में डूब गया है।
ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : दिल्ली मेट्रो से केबल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा
ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : दिल्ली में एसआईटी करेगी भ्रष्टाचार के मामलों की जांच