Rewari News: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा आज रेवाड़ी में, धन्यावाद जनसभा को करेंगे संबोधित

0
159
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Rewari News (आज समाज) रेवाड़ी: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को रेवाड़ी के दौरे पर रहेंगे। शहर के अंबेडकर चौक स्थित यादव धर्मशाला में पूर्व सीएम धन्यवाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और राज बब्बर भी साथ रहेंगे। बता दें कि हाल में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को नई उर्जा मिली है। 0 से कांग्रेस की सीटें पांच हो गई है। दक्षिणी हरियाणा में भले ही कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई, लेकिन उसे कई विधानसभा सीटों पर अच्छी बढ़त मिली है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व ने दक्षिणी हरियाणा पर फोकस कर दिया है। कुछ दिन पहले दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा के तहत रेवाड़ी और गुरुग्राम में पदयात्रा कर चुके हैं। दीपेंद्र हुड्डा के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा धन्यवाद जनसभा करने पहुंच रहे है। सुबह 11 बजे होने वाली इस जनसभा में दक्षिणी हरियाणा के भी तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगे। दरअसल, पिछले दो विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार खासकर गुरुग्राम और रेवाड़ी जिले की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की टिकट के दावेदारों की सूची काफी लंबी हो गई है। अक्टूबर में चुनाव होने है। लेकिन कांग्रेस ने चुनावी तैयारी अभी से शुरू कर दी है।