Former Chief Minister Manohar Lal ने अपनी और मुख्यमंत्री नायब सैनी की बड़े अंतर से जीत पर किया जनता का आभार व्यक्त

0
39
Former Chief Minister Manohar Lal
Former Chief Minister Manohar Lal
  • कहा विश्लेषण के बाद कमियों को करेंगे दूर
  • करनाल लोकसभा सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल की जीत दर्ज, 2 लाख 19 हजार से ज्यादा वोट से कांग्रेस के बुद्धिराजा को हराया

Aaj Samaj (आज समाज),Former Chief Minister Manohar Lal, करनाल,इशिका ठाकुर : मंगलवार के दिन भारत में सभी लोकसभा सीटों पर चुनावी मतगणना की गई। वहीं हरियाणा में भी 10 लोकसभा सीटों पर मतगणना हुई। जिसमें 2024 लोकसभा चुनाव में करनाल लोकसभा सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर 2 लाख 19 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 6 लाख 98 हजार 992 से ज्यादा वोट मिले हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को 4 लाख 80 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की यह सबसे ज्यादा मार्जिन वाली जीत है।

2 लाख 19 हजार के बड़े अंतर से मिली जीत

भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर के द्वारा करनाल लोकसभा सीट जीतने के साथ-साथ इस सीट पर हैट्रिक भी लगा दी है। जब सुबह मतगणना शुरू हुई तो करनाल सीट पर शुरुआत में कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा कुछ समय के लिए आगे निकले, लेकिन थोड़ी ही देर बाद पूर्व सीएम ने उन्हें पछाड़ दिया। खट्‌टर सुबह से बढ़त बनाए हुए थे। उन्हें 2 लाख 19 हजार के बड़े अंतर से जीत मिली।

मनोहर लाल खट्टर ने इस जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए। विकास कार्य के नाम पर वोट दिया है। यह जीत हासिल करने के बाद उन्होंने कहा कि मैं करनाल लोकसभा और हरियाणा की जनता का धन्यवाद करता हूं।

मनोहर लाल ने कहा कि देश के सबसे बड़े लोकतंत्र का पर्व आज संपन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि अधिकतर परिणाम आ चुके हैं और कुछ परिणाम थोड़ी देर तक फाइनल हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की 10 सीटों में नौ तो क्लियर है एक सीट हमारी फसी हुई है। करनाल विधानसभा को मिलाकर 6 सीटें हमने लगभग जीत ली है। चार सीटें कांग्रेस के खाते में गई है।

मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव परिणाम से पहले सब अपने-अपने दावे करते हैं किंतु परिणाम आने के बाद अंतिम निर्णय जनता का होता है। मैं जनता के इस निर्णय को स्वीकार करता हूं और नागरिकों, चुनाव आयोग की मशीनरी, प्रशासन व पुलिस का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। भाजपा नेता मनोहर लाल ने कहा कि दो सीटों की हार में स्वीकार करता हूं जो बड़े अंतर के साथ गई हैं बाकी दो सीटों पर अंतर बहुत कम रहा। इनका हम मंथन करेंगे। उन्होंने कहा कि 4 महीने बाद विधानसभा का चुनाव भी आ रहा है और इनका कर्मियों का विश्लेषण कर इन्हें दूर किया जाएगा।

मनोहर लाल ने अपनी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जीत को बेहतर बताते हुए इसे जनता का प्यार बताया और जनता का आभार जताया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोगों ने हरियाणा सरकार की योजनाओं को पसंद किया है लेकिन इसके पीछे और भी कारण रहे उनकी चर्चा बाद में करेंगे। फिलहाल एक बार फिर से तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. जो भारतीय जनता पार्टी के लिए और भारत के लोगों के लिए बड़े ही गर्व की बात है

.मनोहर लाल और नायब सैनी की जीत के बाद करनाल शहर में खुशी का माहौल है जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नाच गाकर जश्न मना रहे हैं और लड्डू बांटकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
Connect With Us : Twitter Facebook