Former Army Chief Dalbir Singh Suhag Mother Death: झज्जर में पूर्व आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग की मां का निधन

0
88
Former Army Chief Dalbir Singh Suhag Mother Death: झज्जर में पूर्व आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग की मां का निधन
Former Army Chief Dalbir Singh Suhag Mother Death: झज्जर में पूर्व आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग की मां का निधन

आज गांव बिसाहन में किया जाएगा अंतिम संस्कार
Former Army Chief Dalbir Singh Suhag Mother Death (आज समाज) झज्जर: हरियाणा के झज्जर में आज पूर्व आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग की मां का निधन हो गया। उन्होंने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह कई दिनों से बीमार चल रही थी। दिल्ली के एक अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था। गत रात्रि उन्होंने दिल्ली में ही अंतिम सांस ली। आज गांव बिसाहन में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से गांव लाया गया है।

दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

96 साल की हो चुकीं इसरी देवी पिछले कई दिन से बीमार चल रही थीं। इसके चलते बेटा दलबीर सिंह सुहाग उन्हें दिल्ली ले गए थे। दिल्ली के ही किसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

जनरल के पद पर पहुंचने के बाद दिल्ली में सेटल हो गए थे दलबीर सुहाग

दलबीर सिंह सुहाग का जन्म हरियाणा के झज्जर में पड़ते गांव बिसाहन में हुआ था। उनकी शुरूआती पढ़ाई-लिखाई यहीं से हुई है। आर्मी में जाने के बाद और जनरल के पद तक पहुंचने के बाद दलबीर सिंह सुहाग दिल्ली में ही सेटल हो गए। उनकी मां इसरी देवी गांव वाले घर में ही रहती थीं।

ये भी पढ़ें : हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के समर्थन में आए बब्बू मान

ये भी पढ़ें : हरियाणा में कल से महंगी हो सकती है बिजली