Following the footsteps of Maharaja Ranjit Singh,:महाराजा रणजीत सिंह के नक्शेकदम पर चलते हुए समाज के हर वर्ग का कल्याण किया जाएगा सुनिश्चित

0
12
महाराजा रणजीत सिंह के नक्शेकदम पर चलते हुए समाज के हर वर्ग का कल्याण किया जाएगा सुनिश्चित
महाराजा रणजीत सिंह के नक्शेकदम पर चलते हुए समाज के हर वर्ग का कल्याण किया जाएगा सुनिश्चित

चंडीगढ़/ संगरूर(आज समाज ) पंजाब के मुख्य मंत्री •ागवंत सिंह मान ने कहा है कि राज्य सरकार शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के नक्शेकदम पर चल रही है ताकि समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित बनाया जा सके। यहां महाराजा की बरसी के अवसर पर एक राज्य स्तरीय समारोह के दौरान स•ाा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह एक महान राजा थे जिन्होंने महान सिख गुरुओं द्वारा प्रचारित धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के सिद्धांतों को सही मायने में लागू किया। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह ने एक सच्चे सिख के रूप में कानून और व्यवस्था और अपने लोगों के कल्याण को सुनिश्चित किया और लोगों की दुर्दशा को महसूस करने के लिए रात में •ोष बदलकर अपने राज्य का दौरा •ाी किया। उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह लोगों के प्रति अपने प्यार और स्रेह के कारण लोगों के सच्चे राजा थे। मुख्य मंत्री ने कहा कि शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह सिख साम्राज्य के संस्थापक थे, जिनका राज्य पश्चिम में खैबर दर्रे से लेकर उत्तर में कश्मीर, दक्षिण में सिंध और पूर्व में तिब्बत तक फैला था। उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के नक्शेकदम पर चलते हुए राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कई जनहितैषी योजनाएं शुरू की हैं। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा महाराजा रणजीत सिंह की शानदार विरासत को संरक्षित करने के लिए हर सं•ाव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य मंत्री ने इस बात पर अफसोस जताया कि राज्य की पिछली सरकारों ने महाराजा रणजीत सिंह की इस पवित्र •ाूमि की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत पिछली सरकारों ने प्रदेश में ड्रग माफिया को पनपने दिया, जिससे प्रदेश की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद •ागत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु, शहीद करतार सिंह सरा•ाा, शहीद उधम सिंह आदि महान शहीदों ने देश की खातिर अपनी जान कुर्बान कर दी, जबकि राज्य के पिछले शासकों ने राज्य को लूटा और बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
लोगों का धन्यवाद •ाी किया
मुख्य मंत्री ने इस सीट से गुरमीत सिंह मीत हेयर को सांसद चुनने के लिए संगरूर संसदीय क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके द्वारा चुना गया सांसद इस क्षेत्र की आवाज को लोकस•ाा में मजबूती से उठाएगा। उन्होंने कहा कि संगरूर क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास होगा क्योंकि अब सांसद और राज्य सरकार क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए समन्वय के साथ मिलकर काम करेंगे। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार राज्य की प्रगति और यहां के लोगों की खुशहाली के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है और आने वाले दो वर्षों में राज्य में अ•ाूतपूर्व विकास होगा।
92 सीटों के साथ लोक-हितैषी सरकार के हक में फतवा दिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी पार्टियों के नेता यह दावा करके हवा किले बना रहे हैं कि पंजाब सरकार अस्थिर है, जो जल्द ही गिर जायेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लोगों के समर्थन के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेगी, जिन्होंने 92 सीटों के साथ लोक-हितैषी सरकार के हक में फतवा दिया है। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि 1920 में अस्तित्व में आए अकाली दल की हालत बहुत दयनीय हो चुकी है, जो 2020 के बाद लगातार पतन की तरफ बढ़ रहा है और अब ख़त्म होने की कगार पर है, जबकि इसके नेता सत्य को •ाूलकर 25 साल राज करने का दावा कर रहे हैं।
लोग अकालियों को क•ाी •ाी माफ नहीं करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग अकालियों को क•ाी •ाी माफ नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का घोर पाप किया है, जो माफी के काबिल नहीं। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि वह राज्य के विकास के लिए केंद्र से फंड नहीं मांगेंगे, बल्कि राज्य अपने ख़ुद के साधन पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है क्योंकि पंजाब के लोगों ने उनको एक •ाी सीट नहीं दी।
पुलिस में जल्द ही 10 हजार नए मुलाजिमों की •ार्ती होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लोगों को चार महीनों का गेहूं इकट्ठा देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब पुलिस में जल्द ही 10 हजार नए मुलाजिमों की •ार्ती करेगी, जिसके लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों को अधिकार देकर उनके प्रवास को रोकने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।
जल्द ही मालवा नहर का निर्माण
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के मालवा क्षेत्र के किसानों की जरूरतें पूरी करने के लिए जल्द ही मालवा नहर का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि गिद्दडबाहा, लंबी और ऐसे अन्य इलाकों को इसका ला•ा होगा। उन्होंने कहा कि यह आजादी के बाद बनने वाली पहली नहर होगी। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले सत्ताधारियों ने क•ाी •ाी इन मुद्दों की परवाह नहीं की और इन मामलों को पूरी तरह अनदेखा किया।
पंजाबी की बेसिक लिखित परीक्षा पास करने की चुनौती
मुख्यमंत्री ने सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, प्रताप सिंह बाजवा, सुखपाल सिंह खैहरा और दूसरे नेताओं को पंजाबी की बेसिक लिखित परीक्षा पास करने की चुनौती दी। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि यह तो निश्चित है कि इन सत्ता के पीछे पागल हुए राजनीतिज्ञों को राज्य की राजधानी का नाम जरूर पता होगा लेकिन वह इसको पंजाबी में नहीं लिख सकते। उन्होंने कहा कि सनावर और दून स्कूल से पढ़े इन नेताओं को बेसिक पंजाबी की जानकारी नहीं है और वह यह परीक्षा पास नहीं कर सकते।
मुख्यमंत्री हेल्प डेस्क स्थापित किये जा रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर जिले में मुख्यमंत्री हेल्प डेस्क स्थापित किये जा रहे हैं जिससे लोग इनके द्वारा सरकारी सेवाओं का ला•ा ले सकें। उन्होंने कहा कि समर्पित अधिकारी इस डैस्क पर बैठ कर रुटीन प्रशासनिक कामों के लिए आम लोगों से अर्जियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे प्रशासनिक कामों संबंधी अर्जियां संबंधित वि•ााग को •ोजी जाएंगी जिससे काम को तुरंत पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संबंधित कामों की अर्जियों को उनके दफ्तर में •ोजा जाएगा, जहां से आगे इनको तुरंत निपटारे के लिए प्रशासनिक वि•ाागों के पास •ोजा जाएगा।
मेडिकल कालेज स्थापित करने के लिए वचनबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मसतूआना साहिब में मेडिकल कालेज स्थापित करने के लिए वचनबद्ध है और इस संबंधी वह पहले ही कई प्रस्तावों पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य की विकास विरोधी ताकतों ने इस अहम प्रोजेक्ट को रोक दिया है, इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र के लोगों की किस्मत बदल सकती थी। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि इनको लोगों की •ालाई में कोई रूचि नहीं है, बल्कि यह हमेशा अपने संकुचित राजनैतिक हितों को पूरा करने में ही लगे रहते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह को उनके ननिहाल गाव स्थित स्मारक पर श्रद्धांजली •ाी •ोंट की।

SHARE