Himachal News : बाढ़ प्रभावितों को हर संभव सहायता का भरोसा

0
44
बाढ़ प्रभावितों को हर संभव सहायता का भरोसा
बाढ़ प्रभावितों को हर संभव सहायता का भरोसा

Himachal News (आज समाज) ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त ने सरकारी मशीनरी को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्य तेजी से और प्रभावी रूप से जारी रखें ताकि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा सके।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की तत्परता और प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। रविवार को हुई भारी बारिश से ऊना जिले में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ की चपेट में आने से अलग अलग दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मृत्यु और 3 लोगों के लापता होने की सूचना है। इसके अलावा, अनेक सरकारी परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं, वहीं औद्योगिक इकाइयों और रिहायशी इलाकों में भी जलभराव से क्षति पहुंची है।

उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की निगरानी और राहत कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभावित लोगों से संवाद किया और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा संचालन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें।