Mandi Breaking News : बरसाती नाले में आई बाढ़, कई वाहन फंसे

0
10
बरसाती नाले में आई बाढ़, कई वाहन फंसे
बरसाती नाले में आई बाढ़, कई वाहन फंसे

Mandi Breaking News (आज समाज), मंडी । प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। जिसके चलते अधिकांश हिस्सों में जबरदस्त बारिश हो रही है। इसी के चलते बुधवार को हुई भारी बारिश के चलते सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अनाह में मूसलाधार बारिश के कारण नाले में बाढ़ आ गई। मलबे में कार और बाइकें दब गई। मलबे के कारण एक घर को भी नुकसान पहुंचा है। नाले के साथ लगते कुछ अन्य घरों पर भी खतरा मंडराया है। लोग खुद ही मलबा हटाने में जुटे हैं। हालांकि इस दौरान किसी तरह की जनहानि का समाचार नहीं है लेकिन बाढ़ की चपेट में आए वाहनों के मालिकों को आर्थिक हानि जरूर हुई है।

जिला प्रशासन कर रहा लोगों से अपील

दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के आदेश के बाद राज्य में जिला स्तर पर लोगों को मानसून सीजन के दौरान सतर्क रहने की अपील की जा रही है। जिला प्रशासन लोगों को ऐसे रास्तों पर न जाने की अपील कर रहा है जहां पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। दूसरी तरफ लोगों को गहरे खड्ड, नदी, नालों से आसपास भी न जाने की अपील की जा रही है ताकि जनहानि की संभावना कम से कम की जा सके।

साहसिक खेलों पर 15 जुलाई से प्रतिबंध

राज्य सरकार ने किसी भी संभावित दुर्घटना की संभावना को टालने के लिए राज्य में होने वाले साहसिक खेलों पर दो माह के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध आने वाली 15 जुलाई से शुरू होगा और 15 सितंबर तक जारी रहेगा।

SHARE