Jalandhar Crime News : हथियारों के साथ पांच संदिग्ध गिरफ्तार

0
11
हथियारों के साथ पांच संदिग्ध गिरफ्तार
हथियारों के साथ पांच संदिग्ध गिरफ्तार

Jalandhar Crime News (आज समाज), जालंधर : मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर प्रदेश पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत पुलिस संदिग्ध लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ऐसी ही एक कार्रवाई करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विदेश में बैठक पंजाब और भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकी लखबरी लंडा के 5 साथियों को हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस सबंधी जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 4 विदेशी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, 2 मैगजीन और 2 कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में सिटी पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

इस तरह पुलिस ने हासिल की कामयाबी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ जाल बिछा रखा था। 15 दिन के आॅपरेशन के बाद कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर लांडा गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी पाकिस्तान से हथियारों की खेप मंगवाते थे। पंजाब सभी विभिन्न राज्यों में आरोपी नशे की सप्लाई, हत्या, फिरौती और जबरन वसूली जैसी की वारदातें कर चुके थे। पंजाब के विभिन्न जिलों में उक्त आरोपियों के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। सभी की आपराधिक गतिविधियों को जालंधर पुलिस द्वारा पिछले काफी समय से ट्रैक किया जा रहा था। इसी के आधार पर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा डीजीपी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आने वाले समय में भी अपराधियों के खिलाफ प्रदेश पुलिस का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और शांति को किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश पुलिस नशा तस्करों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की तलाश जारी रखेगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

SHARE