Five litterateurs of Kaithal honored: हरियाणा साहित्य अकादमी ने किया कैथल के 5 साहित्यकारों को सम्मानित

0
651
Five litterateurs of Kaithal honored

मनोज वर्मा, कैथल:

Five litterateurs of Kaithal honored: हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला ने कैथल और साहित्य सभा से संबद्ध रहे पाँच साहित्यकारों रामफल गौड़, डा. राजेंद्र बडगूजर, गुलशन मदान, सुरेश जांगिड़ उदय और राजेश भारती को सम्मानित किया।

Read Also: Writers Should be Respected: साहित्यकारों को एक समान फॉमूर्ले से दी जाए सम्मान राशि: मुख्यमंत्री

टैगोर थियेटर में था सम्मान समारोह Five litterateurs of Kaithal honored

चंडीगढ़ के 18 सेक्टर में स्थित टैगोर थियेटर में आयोजित सम्मान-समारोह में माननीय मुख्य मंत्री हरियाणा, मनोहर लाल और हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला के निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा ने अपने कर-कमलों से रामफल गौड़ को पंडित लखमी चंद सम्मान से, डॉ0 राजेंद्र बडगूजर को जनकवि मेहर सिंह सम्मान से, गुलशन मदान को बाबू बाल मुकुंद गुप्त सम्मान से और सुरेश जांगिड़ उदय को लाला देशबंधु सम्मान से सम्मानित किया।

Read Also: 250 Youth Took Part in Youth Parliament Program: जिला पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में 250 युवाओं ने लिया हिस्सा

दो-दो लाख रुपये की राशि से सम्मान Five litterateurs of Kaithal honored

इन सभी सम्मानित साहित्यकारों की दो- दो लाख रुपये की धनराशि पहले से ही इनके खातों में आ चुकी है। इसी कड़ी में युवा साहित्यकार राजेश भारती को समारोह के दौरान अतिथि-गणों द्वारा स्वामी विवेकानंद सम्मान से सम्मानित किया गया। इनकी सम्मान-राशि एक लाख रुपए भी पहले से ही इनके बैंक खाते में आ चुकी है।

इन पांचों साहित्यकारों को सम्मान समारोह में अतिथिगणों की ओर से सम्मान-पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर, शॉल ओढ़ाकर एवं निशुल्क बस-यात्रा की सुविधा प्रदान कर के सम्मानित किया गया। इस पांचों साहित्यकारों के सम्मानित होने पर खुशी एवं उल्लास का वातावरण बना हुआ है। इन सम्मानित साहित्यकारों को निरंतर बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

Connect With Us : Twitter Facebook