Haryana Asembly Election: पहले हुड्डा बताएं अपने कार्यकाल में कितने वायदे पूरे किए: मनीष ग्रोवर

0
9
पहले हुड्डा बताएं अपने कार्यकाल में कितने वायदे पूरे किए: मनीष ग्रोवर
Haryana Assembly Election: पहले हुड्डा बताएं अपने कार्यकाल में कितने वायदे पूरे किए: मनीष ग्रोवर

रोहतक से भाजपा प्रत्याशी ने पूर्व सीएम हुड्डा पर साधा निशाना
Rohtak News (आज समाज) रोहतक: हरियाणा में विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है। सभी पार्टियों के नेता अपने विरोधियों पर शब्द रूपी बाण छोड़ रहे है। चाहे भाजपा हो या कांग्रेस या फिर इनेलो व जजपा सभी दलों के नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। गत दिवस भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र पर जब कांग्रेसियों ने निशाना साधना शुरू किया तो भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेस की हुड्डा सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधना शुरू कर दिया। इसी संबंध में आज रोहतक से भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्व सीएम हुड्डा पर जमकर हमला बोला। ग्रोवर ने कहा कि 2005 से लेकर 2014 तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम रहे पहले वह खुद बताएं कि इस दौरान उन्होंने अपने घोषणा पत्र के कितने वायदे पूरे किए। अभी गत दिवस कांग्रेस प्रत्याशियों के दिए बयान को आधार बनाते हुए ग्रोवर ने कहा कि वे इनके तो विधायक सरकार बनने से पहले ही कह रहे है कि पहले खुद की जेब भरेंगे और फिर 50 वोट दिलाने वाले को फायदा पहुंचाएगें। उन्होंने हुड्डा को भ्रष्टाचारी करार दिया।

कांग्रेस झूठ बोलकर वोट हासिल करना चाहती है

मनीष ग्रोवर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने झूठ बोला था। कांग्रेस कहती थी कि महिलाओं के खाते में खटाखट पैसे आएंगे। इसके लिए महिलाओं से फॉर्म भी भरवाए। कांग्रेस कहती थी कि 4 तारीख को रिजल्ट आएगा और 5 तारीख को पैसे खाते में आ जाएंगे और हर माह 8500 रुपए देंगे। कांग्रेस झूठ बोलकर वोट हासिल करना चाहती है।

यह भी पढ़ें : Haryana Elections: कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को रिकार्ड मतों से जिताने की तैयारी में मतदाता