Firing from Pakistan on LOC, a young martyr: एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, एक जवान शहीद

0
196

नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने वाला नहीं है। एलओसी पर सीजफायर उल्लांघन पाक की ओर से किया जाता रहा है। पाक द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में सीजफायर उल्लंघन के बाद एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया है। यह जानकारी सेना के सूत्रों ने सोमवार को दी। सीजफायर का उल्लंघन पुंछ सेक्टर में रविवार को दोपहर 1 बजे हुआ था। सेना ने शहीद सैनिक की पहचान ग्रेनेडियर हेमराज जाट (23) के तौर पर की है। एक अधिकारी ने बताया कि सीजफायर उल्लंघन के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने मोटार्र दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें जाट गंभीर रूप से घायल हो गए। जाट राजस्थान के अलवर जिले के निवासी थे और 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। अधिकारी ने कहा, ह्लभारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। बता दें कि अगस्त में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का 275 से अधिक बार उल्लंघन किया गया।