Kurukshetra: कुरूक्षेत्र में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग

0
144
कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा की वीआईपी कॉलोनी में देर रात बदमाशों ने आइलेट्स सेंटर संचालक एवं भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा की वीआईपी कॉलोनी में देर रात बदमाशों ने आइलेट्स सेंटर संचालक एवं भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा की वीआईपी कॉलोनी में देर रात बदमाशों ने आइलेट्स सेंटर संचालक एवं भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाइक पर आए नकाबपोश दो बदमाश 6-7 राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। इनमें एक गोली उनकी स्कूटी में लगी तो एक दीवार में लगी। वारदात करीब रात 11 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद से परिवार में दहशत बनी हुई है। भाजपा नेता अंकुश गोयल का कहना है कि रात करीब 11 बजे किसी ने उनके घर की डोर बेल बजाई, मगर कोई घर से बाहर नहीं गया। कुछ देर बाद उनको घर के बाहर से गोलियों की आवाज सुनाई दी। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अंकुश गोयल ने कुछ दिन पहले ही भाजपा को जॉइन किया था। उनको युवा मंडल उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं पुलिस घटनास्थल और आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में बाइक सवार 2 नकाबपोश गोलियां चलाते दिख रहे हैं। लाडवा के एसएचओ नरेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल का जायज लिया है। घर के अंदर और बाहर से बरामद गोलियों के खोल पर निशान लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें पिछले सप्ताह कुरुक्षेत्र के आजाद नगर में एक प्रॉपटी डीलर के घर भी इसी तरह फायरिंग की गई थी। बदमाशों ने प्रॉपटी डीलर को विदेशी नंबर से वॉइस मैसेज भेजकर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी।