Ludhiana Crime News : सिलेंडर रिफिल करते समय भड़की आग, 7 झुलसे

0
23
Ludhiana Crime News : सिलेंडर रिफिल करते समय भड़की आग, 7 झुलसे
Ludhiana Crime News : सिलेंडर रिफिल करते समय भड़की आग, 7 झुलसे

Ludhiana Crime News (आज समाज), लुधियाना : शहर के ग्यासपुर क्षेत्र की सम्राट कॉलोनी में गत रात्रि एक परिवार पर लापरवाही भारी पड़ गई। गनीमत यह रही की यह लापरवाही किसी की जान पर भारी नहीं पड़ी। हालांकि इस दौरान एक बच्ची सहित सात लोग घायल जरूर हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात्रि सम्राट कॉलोनी में रहने वाले दरोगा प्रसाद ने बताया कि उनके पड़ौस में एक व्यक्ति बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरने का काम करता है। देर शाम उसकी पत्नी जब खाना बना रही थी तो साथ वाले कमरे में सिलेंडर रिफिल किया जा रहा था। तभी गैस लीक होने से आग भड़क गई। आग लगने के बाद हड़कंप मच गया।

सात साल की बच्ची भी झुलसी

सात साल की बच्ची शिवानी और उसकी 35 वर्षीय मां फूलवती झुलस गई। उनको बचाने के चक्कर में बेहड़े में रहने वाले पांच अन्य लोग भी झुलस गए। घायल मां-बेटी को सिविल अस्पताल में और अन्य लोगों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आग ने बेहड़े में आसपास के चार कमरों को भी अपनी चपेट में ले लिया और वहां पर रखा सामान भी जल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने पानी डाल कर काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह से सिलेंडर रिफिल करना गैरकानूनी है और यदि कोई इस तरह के मामले में दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Punjab News : प्रदेश में लोगों ने चुन ली अपनी सरकार

यह भी पढ़ें : Punjab Crime News : भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई