Sonipat News: सोनीपत में घरेलू गैस सप्लाई की पाइप में लगी आग

0
148
Sonipat News: सोनीपत में घरेलू गैस सप्लाई की पाइप में लगी आग
Sonipat News: सोनीपत में घरेलू गैस सप्लाई की पाइप में लगी आग

पाइप के पास आग लगाने से हुई लीकेज
Sonipat News (आज समाज) सोनीपत: शहर में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हुआ यूं की शहर में घरेलू गैस सप्लाई की पाइप में जोरदार धमाके के साथ आग लगा गई। घटना सोनीपत के नंदवानी नगर की है। यहां पर गेल गैस कंपनी की ओर से घरों में पाइप लाइन से गैस की सप्लाई दी गई है। धमाके ही आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकलने तो देखा की गैस सप्लाई की पाइप में आग लग गई है।

देखते ही देखते सभी लोग घरों से बाहर निकल आए। कॉलोनी में स्थित सभी घर खाली हो गए। लोगों ने आग लगने की सूचना कंपनी के कर्मचारियों को दी। कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाइप को ठीक करने का कार्य शुरू किया। कर्मचारियों का कहना है कि किसी ने पाइप के पास आग लगा दी थी, जिससे पाइप में लीकेज हुई।

पाइप को ठीक करने का काम किया जा रहा

गेल गैस कंपनी के कर्मचारी रवि मलिक ने बताया कि सोनीपत के नंदवानी नगर में सुबह गैस पाइप लीकेज की सूचना मिली थी। कंपनी के कर्मचारी व गाड़ी मौके पर पहुंची है। आग को बुझा कर पाइप को ठीक करने का काम किया जा रहा है। अब स्थिति कंट्रोल में है।

ये भी पढ़ें : Parliament Day 20: लोकसभा में आज पेश किया जाएगा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक