FilmMaker Shyam Benegal का 90 साल की उम्र में निधन

0
310
FilmMaker Shyam Benegal का 90 साल की उम्र में निधन
FilmMaker Shyam Benegal का 90 साल की उम्र में निधन

FilmMaker Shyam Benegal  | मुंबई | प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता श्याम बेनेगल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। आज सोमवार मुंबई के वोकहार्ट अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस लिए। श्याम बेनेगल भारतीय सिनेमा के महान निर्देशकों में से एक हैं।

श्याम बेनेगम ने अपनी फिल्मों से भारतीय सिनेमा जगत को बेहतरीन कलाकार दिए। जिनमें ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, अनंत नाग, स्मिता पाटिल, अमरीश पुरी और सिनेमेटोग्राफर गोविंद निहलानी प्रमुख हैं। उन्होंने दूरदर्शन के लिए धारावाहिक ‘यात्रा’, ‘कथा सागर’ और ‘भारत एक खोज’ का भी निर्देशन किया।

इसके साथ ही उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और सत्यजीत रे पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई। श्याम बेनेगल के नाम सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड है। उन्हें 8 फिल्मों के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

National News : नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के बाद राज्यों की बारी आएगी