भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी: दिनेश प्रताप सिंह

0
391
fight against corruption will continue
इशिका ठाकुर,करनाल:
करनाल के एक निजी पैलेस में आम आदमी पार्टी के आला नेताओं ने प्रदेश सह प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में एक प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में दिनेश प्रताप सिंह ने मौजूदा प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कई सवालिया निशान लगाए। इस मौके पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए आम आदमी पार्टी प्रदेश सह प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। भाजपा चाहे दिल्ली एमसीडी में हो चाहे हरियाणा में हो हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कोई भी ऐसी जगह नहीं छोड़ी जहां भ्रष्टाचार ना हो। भाजपा की सरकार में छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा घोटाला सामने आ रहा है, इतना ही नहीं भाजपा ने कूड़े को भी नहीं छोड़ा।उन्होंने कहा कि वर्तमान नया घोटाला करनाल मयुनिसीपल  कारपोरेशन द्वारा कचरा प्रबंधन को लेकर किया जा रहा है।  इसमें ठेकेदार कुनाल  मदान अफसरों से मिलकर कचरा प्रबंधन के नाम पर  हर महीने लोगों के पैसे को लूट रहा है।  दिनेश प्रताप ने कहा कि इस मामले में हम  उच्च स्तरीय  जांच की  और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।

लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही आम आदमी पार्टी 

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठी कार्यकारी जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह लाडी संधू की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है |इसका ताजा उदाहरण करनाल में देखने को मिला जहां कल पूर्व जज प्रीतम पाल सिंह तथा आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता नगर निगम के डंपिंग जोन का निरीक्षण करने गए तो उन्होंने देखा कि कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट में भी बड़ा घोटाला अधिकारियों की मिलीभगत से किया जा रहा है। जिसमें हर महीने 50 लाख रुपये घोटाला पिछले कई महीनों से किया जा रहा है। जिसकी आम आदमी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है |आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है और वह भ्रष्टाचार के खिलाफ है| उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सिमरनजीत सिंह मान ने उन लोगों के खिलाफ बयान दिया जिन्होंने देश के लिए कुर्बानी दिलवाई जो देश को आजादी दिलाने में आगे रहे उनके खिलाफ भी यह लोग गलत बयानबाजी करने से गुरेज नहीं करते हैं। इनके सामने ना तो कानून और ना ही न्यायपालिका का कोई महत्व है| यह मनमाने ढंग से भ्रष्टाचार करते हैं, जहां चाहते हैं, बुलडोजर चलाते हैं, गरीबों का घर उजाड़ते है। आम आदमी पार्टी इन सभी का विरोध करती है। मौके पर रणवीर आर्या,  राजीव गोंदर   बिंदर मान, अजीत,  संजीव मेहता,  मेहर सिंह संधू, रणदीप राणा, विनोद तितोरिया,  सुभाष कोच,  हवा सिंह धर्मवीर, प्रवीण पूनिया,  लाभ सिंह आर्य,प्रदीप कंबोज,  प्रोफेसर गुलाब सिंह , कृष्ण,  अमित, वेद प्रकाश, नरेंद्र पंजीरथ,  गुलाब सिंह, धर्मपाल बिल्लू पुनिया, प्रदीप, रविंद्र कुमार, कर्मवीर सिंह कांग आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

ये भी पढ़ें : राहत: रेलवे चलाएगा 205 स्पेशल ट्रेनें, ये है समय और रूट

ये भी पढ़ें : अस्थियां विसर्जन करने गया था परिवार, हादसे में 6 ने प्राण गवाएं

ये भी पढ़ें :  ऐसा जिम, जहां सांड करते हैं कसरत

Connect With Us: Twitter Facebook