दोहा (कतर) फीफा ने 2022 कतर विश्व कप का लोगो जारी कर दिया है। दोहा में जब मंगलवार शाम को घड़ी की सूई ने 8:22 बजाए तब विशाल स्क्रीनों पर एक लोगो उभरा। यह लोगो कतर की बड़ी इमारतों और 24 अन्य देशों में देखा गया।
फीफा ने एक बयान में कहा, ‘लोगो पर बने कर्व रेगिस्तान के टीलों के बढ़ने और गिरने का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि लूप नंबर-8 को दशार्ता हैं, जो दशार्ता है कि आठ स्टेडियमों में ये मुकाबले खेले जाएंगे। इस पर एक इनफिनिटी चिन्ह भी बना हुआ है जो टूनार्मेंट के नेचर को दशार्ता है।’