Kurukshetra News: कुरूक्षेत्र में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़

0
66
कुरूक्षेत्र में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़
कुरूक्षेत्र में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़

Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यमुनानगर प्रशासन के साथ मिलकर भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मोके से 15 हजार रुपए सहित 2 एमटीपी किट भी बरामद की है। 50 हजार रुपए में बात तय हुई थी। जिसमें से आरोपियों ने 20 हजार पहले ही अपने अकाउंट में डलवा लिए थे। कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉक्टर रमेश सभरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र उटड को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि नारायणगढ़ के आस-पास लिंग जांच गिरोह सक्रिय है। जिसके बाद उन्होंने एक बॉक्स ग्राहक तैयार किया और सूचना के आधार पर लिंग जांच गिरोह से 50 हजार में डील तय की गई। जिसमें 20 हजार बल्लू नामक व्यक्ति के अकाउंट में एडवांस में डाले गए। उसके बाद लिंग जांच गिरोह के सदस्यों ने उन्हें अंबाला बुलवाया और उसके बाद नारायणगढ़ में बलदेव नाम के व्यक्ति ने अपनी गाड़ी के पीछे बॉक्स ग्राहक की गाड़ी को लगाने के लिए कहा। इसके बाद वह थाना छप्पर पहुंचे, उसके बाद वहां एक व्यक्ति श्री राम नामक व्यक्ति बॉक्स ग्राहक को मिला और बॉक्स ग्राहक को अपनी बाइक पर बैठाकर मुस्ताबाद सरस्वती नगर अपने घर ले गया। जहां पर पुरुषोत्तम नामक व्यक्ति आया और उसने अल्ट्रासाउंड किया। पुरुषोत्तम को 15 हजार नगर दिए गए।

दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंपा

इसके बाद दोबारा से श्री राम नामक व्यक्ति नकली ग्राहक को अपनी बाइक पर बैठाकर वापस थाना छप्पर लेकर आया। जहां पर श्री राम को पुलिस की टीम ने पकड़ लिया और 5 हजार नगदी श्री राम से बरामद किए गए, पूछताछ पर पुरुषोत्तम को भी गिरफ्तार कर लिया गया और 10 हजार नगदी पुरुषोत्तम से बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को यमुनानगर पुलिस टीम को सौंप दिया गया है और इसमें यमुनानगर एवं कुरुक्षेत्र की टीम संयुक्त रूप से कार्यवाही कर रही है।