Holi Puja 2022
आज समाज डिजिटल, अम्बाला :

Holi Puja 2022: होली के तयोहार पर इस बार ग्रहों का महासंयोग होने वाला है। ये पहली बार बनने वाला ग्रहों का योग है। इस बार गजकेसरी, वरिष्ठ और केदार ये तीनों राजयोग रहेंगे। काशी के पंडितों का कहना है की आज तक ये संयोग कभी पहले नहीं बना है। पूर्णिमा का स्वामी मंगल इस बार बृहस्पति से दृष्टि बना रहा है और साथ ही सूर्य मित्र राशि व शनि स्वराशि में रहने वाले हैं। इन सितारों की यह स्थिति होली के पर्व को बहुत खास बनाने वाली है।
Also Read : होली पर रंगों से होने वाले बालों को नुकसान से बचाएंगे ये टिप्स Hair Care Tips for Holi 2022
विशेष कार्य की सिद्धि
इस ग्रह योग से होलिका दहन पर विशेष कार्य की सिद्धि होने वाली है आपके रोग,दोष और कलेश खत्म होगें।
हरी पूजा का महत्व
इस त्योहार पर हमें श्री हरि की पूजा-अरचना करनी चाहिए। इस फाल्गुन मास की पूर्णिमा को ही प्रहलाद का जीवन विष्णु जी ने बचाया था। इसके साथ ही आपको शिवजी की पूजा भी करनी चाहिए,

शिवजी की पूजा
शिवजी की पूजा करने से आप बिमारियों से बचे रहेंगे। इसके साथ ही आपको धन की प्राप्ति होगी।

चंद्रमा को अर्घ दें
इस दिन पूर्णिमा सितारों के शुभ संयोग में चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से हर रोग का नाश होता है। आप पानी में दूध मिलाकर चंद्रमा को जरूर अर्घ्य दें। इसके साथ ही अबीर, गुलाल, चंदन, अक्षत, मौली, अष्टगंध, फूल आदि से पूजा कर सकते हैं।
Read More : होली पर स्टाइलिश और हैंडसम दिखने के लिए पुरुष फॉलो करें ये फैशन ट्रेंड Holi Style For Men 2022