युद्ध नशों विरुद्ध अभियान में सामने आए तथ्य, अभी तक 407 महिलाएं काबू, पड़ोसी राज्यों की महिलाएं भी नशा तस्करी में शामिल

Punjab Crime News (रोहित रोहिला), चंडीगढ़। पंजाब के एक सिंगर का गाना सब फड़े जानगे.. काफी फेमस हुआ था। लेकिन इस गाने पर असली अमल पंजाब पुलिस ने करके दिखाया है। पंजाब पुलिस द्वारा नशा के खिलाफ छेडे गए अभियान के दौरान पुलिस को जो सफलता मिली है उसमें कई बातें चौंकाने वाली भी है। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेडे गए अीिायान के दौरान पुलिस ने पुरूष नशा तस्करों को ही नहीं बल्कि महिला नशा तस्करों को भी दबोचा है। इनकी गिनती एक दो या पांच दस नहीं बल्कि पूरे 407 की है।

पंजाब पुलिस द्वारा पहली मार्च 2025 से नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा गया था। राज्य पुलिस विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 7 अप्रैल तक दर्ज मामलों के अनुसार, सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां होशियारपुर जिले से हुईं, जहां 43 महिलाओं को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि पंजाब के सभी 23 जिलों में महिला नशा तस्करों की गिरफ्तारी हुई है।

हरियाणा से लेकर झारखंड तक की महिला तस्कर शामिल

पंजाब में तस्करी के लिए सिर्फ राज्य ही नहीं, आसपास के राज्यों की महिलाएं भी शामिल हैं। इस सूची में अन्य राज्यों की 16 महिलाएं हैं। जिनमें हरियाणा की 3, पश्चिम बंगाल की तीन, दिल्ली की दो, झारखंड की 2, उत्तर प्रदेश की 2, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान से एक-एक महिला शामिल है।

महिला पुलिस कांस्टेबल की भी गिरफ्तारी

बठिंडा में हाल ही में महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की गिरफ्तारी ने इस अभियान को और तेज कर दिया है। उनके पास से 17 ग्राम नशा बरामद हुआ था। इसके अलावा अमृतसर में मनदीप कौर नामक महिला को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया, जो पाकिस्तान से जुड़े तस्करों के संपर्क में थी।

वह कभी-कभी पुलिस की वर्दी पहनकर तस्करी का काम करती थी। वहीं 18 मार्च को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो महिलाओं कुलजीत कौर और राजबीर कौर को पिस्तौल और हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पूर्व विधायक को भी अक्टूबर 2024 में मोहाली के खरड़ इलाके में हेरोइन बेचने के आरोप में उनके ड्राइवर के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह खुद लग्जरी कार चला रही थीं।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी पंजाब के लिए अहम : डीजीपी

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : 124 नशा तस्कर चढ़े पंजाब पुलिस के हत्थे