Karnal News : करनाल के घरौंड़ा पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल ने लगाया फंदा, मौत

0
6
करनाल के घरौंड़ा पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल ने लगाया फंदा, मौत
Karnal News: करनाल के घरौंड़ा पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल ने लगाया फंदा, मौत

चुनावी ड्यूटी पर घरौंड़ा आई थी पूजा
Karnal News (आज सामज) करनाल: चुनाव ड्यूटी पर घरौंड थाने में आई एक महिला कांस्टेबल ने पुलिस स्टेशन के रिकॉर्ड रूम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला कांस्टेबल के सुसाइड की खबर से पूरे पुलिस महकमें में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। महिला कांस्टेबल ने सुसाइड क्यों किया इन कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घरौंडा थाना के एसएसओ राजपाल ने बताया कि महिला कांस्टेबल ने थाने में सुसाइड किया है। सुसाइड क्यों किया इसके बारे अभी कुछ क्लियर नही हो पाया है। वहीं महिला पुलिसकर्मी की सुसाइड की सूचना से परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूटा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उन्हे भी समझ मे नही आ रहा कि हेड कांस्टेबल ने ये कदम क्यों उठाया। पूजा की नई नई जॉब लगी थी।

जींद जिले के गांव घिमाना की रहने वाली थी पूजा

पुलिस ने प्राप्त जानकारी अनुसार जींद जिले के गांव घिमाना की रहने वाली थी पूजा चुनावी ड्यूटी पर घरौंडा आई थी। पुलिस की टीमें चुनावी ड्यूटी के चलते फिॅल्ड में थी। पूजा उस समय घरौंडा पुलिस स्टेशन में थी। इसी दौरान पूजा ने पुलिस स्टेशन के रिकॉर्ड रूम में पंखे से लटकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी गई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। सभी तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचे। डीएसपी मनोज कुमार व थाना प्रभारी राजपाल भी थाने में पहुंच गए। सूचना के बाद एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया और पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला कांस्टेबल ने सुसाइड क्यों किया, इसके कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। अभी इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें :  Jammu-Kashmir: पुंछ में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद