Punjab CM News : सरकार के लिए लोगों की फीडबैक बहुत जरूरी : सीएम

0
140
Punjab CM News : सरकार के लिए लोगों की फीडबैक बहुत जरूरी : सीएम
Punjab CM News : सरकार के लिए लोगों की फीडबैक बहुत जरूरी : सीएम

मुख्यमंत्री ने किया चीमा और सरदूलगढ़ के तहसील काम्प्लेक्सों का औचक दौरा

Punjab CM News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार के प्रभावी कामकाज के लिए लोगों की फीडबैक बहुत महत्वपूर्ण रखती है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह पता होना चाहिए की आखिर उसके द्वारा चलाई जा रही स्कीमों का लाभ प्रदेश के लोगों को मिल भी रहा है या नहीं। सीएम चीमा में नए बने सब-तहसील कॉम्प्लेक्स और अस्पताल तथा सरदूलगढ़ के तहसील कॉम्प्लेक्स का औचक दौरा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चीमा के सब-तहसील कॉम्प्लेक्स पहुंचे और हाजिर लोगों से बातचीत की। इस मौके पर लोगों ने मुख्यमंत्री और उनकी सरकार द्वारा निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के लिए सराहना की। उन्होंने भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने लोगों की भलाई को सुनिश्चित करने के लिए कॉम्प्लेक्स का दौरा किया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके काम सुचारू रूप से बिना किसी परेशानी के हो रहे हैं।

सीएम ने बताया दौरे का उद्देश्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य अधिकारियों में कोई नुक्स नहीं निकालना है बल्कि सरकारी दफ्तरों में काम को और सुचारू बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने पहली बार देखा है कि कोई मुख्यमंत्री सरकारी दफ्तरों का खुद दौरा कर रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका उद्देश्य सिर्फ राज्य के लोगों को हर तरह से नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करके उनकी भलाई को सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी अफसरों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को सरकारी दफ्तरों के दौरों के दौरान किसी भी प्रकार की मुश्किल का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता लोगों के रोजमर्रा के दफ्तरी कामकाज का फौरी हल करना है।

संत बाबा अतर सिंह जी समागम के प्रबंधों का जायजा लिया

इस दौरान मुख्यमंत्री ने संत बाबा अतर सिंह जी की याद में होने वाले समागम के प्रबंधों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस समागम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि इस नेक काम के लिए कोई कसर बाकी ना छोड़ी जाए।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रबंधों पर व्यक्तिगत रूप से लगातार नजर रखेंगे। मुख्यमंत्री ने इलाके में निमार्णाधीन अस्पताल के विकास कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि 20 बिस्तरों की क्षमता वाला यह अस्पताल लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में बेहद सहायक होगा।

ये भी पढ़ें : Punjab News Today : बेसहारा बच्चों के लिए 15.95 करोड़ रुपए जारी : डॉ. बलजीत कौर

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब में मनरेगा के तहत मिल रहा काम : सौंद