Sangrur Crime News : ससुर ने दामाद पर किया कुल्हाड़ी से हमला, मौत

0
8
Sangrur Crime News : ससुर ने दामाद पर किया कुल्हाड़ी से हमला, मौत
Sangrur Crime News : ससुर ने दामाद पर किया कुल्हाड़ी से हमला, मौत

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sangrur Crime News (आज समाज), संगरूर : प्रदेश के जिला संगरूर के गांव भाई की पिशौर में एक युवक की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मृतक के ससुर पर केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही तीन अन्य को भी नामजद किया गया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं मृतक के शव का पोस्टर्माटम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह

परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक गुरदीप सिंह (मृतक) ने तीन साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। जिस युवती से विवाह किया था वह भी उन्हीं के गांव निवासी गुरजंट सिंह की बेटी है। उन्होंने दोनों की शादी के लिए लड़की के परिजनों को मनाया था लेकिन वे नहीं माने इसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। लड़का पक्ष को दोनों के प्रेम विवाह से कोई आपत्ति नहीं थी लेकिन लड़की पक्ष उसी दिन से उनसे रंजिश रखे हुए था।

यह भी पढ़ें : Bhagwant Mann Health Update : इस बीमारी से पीड़ित हैं सीएम मान

शराब ठेके पर किया हमला

मृतक के भाई ने बताया कि पहले भी लड़की वाले कई बार उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। बीती शाम दोनों भाई बाइक पर गांव के ठेके से शराब लेने गए थे। वहां पर रजनी का पिता गुरजंट सिंह बैठा शराब पी रहा था। उनके साथ दो- तीन और व्यक्ति बैठे हुए थे, जिनके पास तेजधार हथियार थे। इस दौरान उन्होंने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। इस हमले में गुरदीप सिंह को गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : Punjab Paddy Procurement : बाहरी राज्यों से प्रदेश में न आए धान : कटारूचक

आरोपियों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी व मृतक के ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपी नामजद हैं जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Punjab Ayushman Bharat Scheme : आयुष्मान भारत योजना बनी प्रदेश सरकार के गले की फांस

यह भी पढ़ें : Northern Railway News : उत्तर रेलवे के इस फैसले से हैरानी में यात्री