Punjab News:खेतों में पानी लगा रहे पिता पुत्र को गोली मार की हत्या

0
129

चंडीगढ़(आज समाज )। पंजाब के फाजिल्का में पिता और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाले और हमलावर दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। ठेके पर ली जमीन को लेकर इस डबल हत्याकांड को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतकों की पहचान अवतार सिंह और उसके बेटे हरमीत सिंह निवासी गांव पाका के रूप में हुई है। मृतक के •ााई कारज सिंह ने बताया कि अवतार सिंह ने खेती के लिए गांव में ही करीब साढे 9 एकड़ जमीन ठेके पर ली थी।

इसी जमीन को पहले गांव के ही 3 •ााई ठेके पर लेकर खेती करते थे। पिछले 2 वर्षों से उसका •ााई अवतार सिंह खेती करता आ रहा था। इसी रंजिश उन्होंने पाली थी। कारज सिंह ने कहा कि अवतार सिंह व •ातीजा हरमीत सिंह ठेके पर लिए खेत में पानी की बारी लगा रहे थे। इतने में आरोपी रघुबीर सिंह उर्फ गोमा, पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा, बलवीर सिंह उर्फ बीरा और उसका बेटा अनमोल सिंह उर्फ मौला वहां पहुंच गए।

यहां उन्होंने पहले •ातीजे हरमीत सिंह को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारी। उसके बाद अवतार सिंह को •ाी गोलियां मार दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। डीएसपी एआर शर्मा का कहना है कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक अवतार सिंह के दो बेटे है। जिसमें से एक की उसके साथ ही हत्या कर दी गई। जबकि दूसरा बेटा अपाहिज है। मृतक हरमीत सिंह शादीशुदा था। घर में कुछ दिन पहले ही एक बेटी के बाद बेटा हुआ था।