Kurukshetra News: बाप-बेटा हरियाणा बेचने की तैयारी में: बिप्लबदेव

0
66
बाप-बेटा हरियाणा बेचने की तैयारी में: बिप्लबदेव
बाप-बेटा हरियाणा बेचने की तैयारी में: बिप्लबदेव

कुरुक्षेत्र में भाजपा की विजय शंखनाद रैली में गरजे भाजपा के दिग्गज
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज थानेसर अनाजमंडी में भाजपा की विजय शंखनाद रैली है। सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता यहां मंच पर पहुंच गए हैं। रैली में शामिल होने से पहले सीएम सैनी ज्योतिसर में वटवृक्ष की पूजा करने पहुंचे, इसके नीचे श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया था। बाद में वे गुरुद्वारा छटी पाताशाही भी पहुंचे और माथा टेका। केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी पहुंच गए हैं। विजय संवाद रैली को अभी भाजपा के पूर्व प्रभारी बिप्लबदेव संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा का जवान देश की रक्षा के लिए ही पैदा हुआ है। हरियाणा के नौजवान ओलिंपिक में मेडल लाने के लिए पैदा हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि बाप बेटा हरियाणा को बेचने लगे, पैसा कहां गया है, दामाद के पास गया है। हरियाणा को बेचने के लिए कांग्रेस और आप सरकार बनना चाहते हैं। भाजपा हरियाणा को बचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी रात 2 बजे तक कार्यकर्ताओं से मिलने का काम करते हैं। 2024 के इलेक्शन साधारण इलेक्शन नही, कुरुक्षेत्र का एक एक कार्यकर्ता अपना सब कुछ दांव पर लगा कर पार्टी के लिए करता है। इसलिए शुरूआत यहां से की जा रही है। कांग्रेस और आप देश को बर्बाद करना चाहती है। 2024 के लिए विपक्ष षड्यंत्र रच कर बैठा है, पंजाब की तरह हरियाणा के युवाओं को भी विपक्ष नशे में धकेलना चाहता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह थानेसर विधानसभा रैली से पहले छटी पातशाही गुरुद्वारा पहुंचे। यहां पर श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी को माथा टेका और वाहे गुरू जी से प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की अरदास की है। उनके साथ राज्यमंत्री सुभाष सुधा थे। यहां पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी कवंलजीत सिंह अजराना ने मुख्यमंत्री और राज्यमंत्री को सरोपा भेंट किया। कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद नवीन जिंदल भी रैली के मंच पर पहुंच गए हैं। सांसद का यहां पहुंचने पर पार्टी नेताओं की ओर से स्वागत किया गया है। भजापा की रैली को लेकर पूरा पंडाल तो भगवा रूप में सजा ही है, साथ में यहां आने वाले नेताओं का स्वागत भी भगवा पगड़ी में किया जा रहा है।