Fateahbad News विवाहिता ने फंदे पर लटक कर दी जान, ससुरालजनों पर केस दर्ज

0
186
Fateahbad News

फतेहाबाद: गांव कुलां में एक विवाहिता ने शनिवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को प्रताड़ित किया कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली हैं।इस मामले में पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के तलवंडी निवासी सुलेखा की शादी लगभग छह वर्ष पहले कुलां निवासी सुनील उर्फ सन्नी से की गई थी।

शनिवार को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतका सुलेखा की बहन रीना का आरोप हैं कि उसकी बहन के ससुराल जनों द्वारा काफी समय से उसे तंग किया जा रहा था। रीना का आरोप है कि घरेलू कलह से तंग आकर ही उसकी बहन ने जान दे दी है। टोहाना सदर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे।

उनके पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतार लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के स्वजनों के बयान दर्ज कर उसके पति सुनील उर्फ सन्नी, ससुर धर्मपाल और देवर अनिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।